Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने सरकारी स्कूल से पढ़कर राज्य में किया टॉप, आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 07:05 PM (IST)

    बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के हरनाटाड़ के सरकारी (प्लस टू) से पढ़ाई करने वाले किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने साइंस आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में 484 अंक (96.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनका अगला लक्ष्य नीट की तैयारी करना है ताकी वे आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।

    Hero Image
    Priya Jaiswal ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में पाया पहला स्थान।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष का ओवरऑल परिणाम 86.50 फीसदी दर्ज किया है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से स्टेट टॉपर के नाम का एलान भी कर दिया गया है। राज्यभर में प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके सभी स्ट्रीम में स्टेट टॉप किया है। उनकी इस सफलता से उनका माता-पिता सहित पुरा परिवार खुश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान की बेटी हैं प्रिया जायसवाल

    प्रिया जायसवाल एक साधारण परिवार से आती हैं और वे एक किसान की बेटी हैं। उनकी मां का नाम रीमा देवी है जो हाउस मेकर हैं। प्रिया कुल 5 भाई बहन हैं जिसमें से वे तीसरे नंबर पर आती हैं।

    सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर राज्य में कर लिया टॉप

    प्रिया जायसवाल ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पश्चिमी चंपारण जिले के हरनाटाड़ के सरकारी (प्लस टू) से पढ़ाई की है। सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद भी वे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में टॉप करने में सफल रहीं। टॉप करने के लिए प्रिया ने पढ़ाई को प्रायोरिटी पर रखकर लगन से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की थी।

    अपनी बहन से सीखी बारीकियां

    प्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन से पढ़ाई में मदद ली और उनके बताये अनुसार अपनी स्टडी को को जारी रखा। आपको बताते चलें उनकी बहन प्रीती जायसवाल ने वर्ष 2023 में साइंस स्ट्रीम से 469 अंक प्राप्त करके राज्य में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।

    यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 10th Result 2025: आने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, इस तरीके से चेक कर सकेंगे परिणाम

    रसायन विज्ञान में पाए पूरे अंक

    प्रिया जायसवाल ने राज्यभर में पहला स्थान पाने के साथ ही केमिस्ट्री विषय में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान उन्हें बहुत ही पसंद है। उनकी इसी पसंद ने इसमें पूरे अंक हासिल करने में मदद की।

    आगे चलकर बनना चाहती हैं डॉक्टर

    प्रिया जायसवाल आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना रखती हैं। प्रिया का अगला लक्ष्य नीट एग्जाम क्लियर करना है ताकि वे अपने डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।

    यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 86.50% स्टूडेंट्स ने प्राप्त की सफलता, प्रिया जायसवाल ने किया टॉप

    comedy show banner
    comedy show banner