यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger News: मुंगेर में कई थानाध्यक्षों और CI का ट्रांसफर, एसपी ने लिया एक्शन; 24 घंटे के अंदर देना होगा योगदान
Bihar Police News मुंगेर में कई थानाध्यक्षों और सर्किल ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी ने कानून व्यवस्था ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस अधीक्षक ने कई सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर
- 24 घंटे के अंदर सभी को अपनी-अपनी जगह पर योगदान करने का दिया निर्देश
जागरण संवाददाता, मुंगेर। Munger News: मुंगेर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने कई सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है। असरंगज थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक को लाइन हाजिर करते हुए पूरबसराय के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय को असरगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया है।
इसी तरह मुफस्सिल थाना के दारोगा सौरव कुमार को पूरबसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है। लड़ैयाटांड थाना के थानाध्यक्ष सोनू कुमार को हरपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। हरपुर थाना के थानाध्यक्ष रहे नीतीश कुमार को कनीय अवर निरीक्षक मुफस्सिल थाना भेजा गया है।
कोतावली थाना के दरोगा का भी हुआ ट्रांसफर
कोतवाली थाना मेें तैनात दारोगा विंभाशु शेखर भास्करम को लैड़ैयाटांड थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने हवेली खड़गपुर के पुलिस अंचल निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) पप्पू कुमार शारदा को पुलिस केंद्र लाया गया है। पुलिस केंद्र से अरविंद कुमार-1 को खड़गपुर अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।
पुलिस निरीक्षक अलीमुल्ला आजाद को पुलिस केंद्र से मुफस्सिल अंचल का CI की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस केंद्र से इंस्पेक्टर असलम शेर अंसारी को कासिम बाजार अंचल का सीआइ नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से प्रमोद कुमार को कोतवाली अंचल का CI बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्देश दिया है कि सभी 24 घंटे के अंदर अपने-अपने जगह पर योगदान दें।

थानाध्यक्ष का क्या काम होता है?
- कानून और व्यवस्था बनाए रखना: थानाध्यक्ष का मुख्य कार्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। वह अपने क्षेत्र में अपराध को रोकने और नियंत्रित करने के लिए काम करता है।
- अपराध की जांच करना: थानाध्यक्ष अपराध की जांच करने के लिए जिम्मेदार होता है। वह अपराध के मामले में पीड़ितों की शिकायत सुनता है और मामले की जांच करता है।
- पुलिसकर्मियों का प्रबंधन करना: थानाध्यक्ष थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों का प्रबंधन करता है। वह उनके कार्यों का मूल्यांकन करता है और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
- सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना: थानाध्यक्ष सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है। वह अपने क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता है।
- न्यायालय में मामलों की पैरवी करना: थानाध्यक्ष न्यायालय में मामलों की पैरवी करने के लिए जिम्मेदार होता है। वह अपराध के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करता है।
- सामुदायिक पुलिसिंग: थानाध्यक्ष सामुदायिक पुलिसिंग के लिए जिम्मेदार होता है। वह अपने क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए आवश्यक कदम उठाता है और लोगों के साथ संबंध बनाने का प्रयास करता है।
ये भी पढ़ें
