Madhubani News: मधुबनी में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, फिर हाथ-पैर तोड़ सड़क किनारे फेंका; जांच में जुटी पुलिस
Madhubani News मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के नाजिरपुर में शुक्रवार की सुबह एक युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani News: मधुबनी के रहिका थाना अंतर्गत नाजिरपुर में शुक्रवार की सुबह 6 बजे सड़क किनारे अचेता अवस्था में घायल युवक को देखते ही स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। तत्काल स्थानिक लोगों ने इसकी सूचना रहिका थाना को दिया। सूचना मिलने ही रहिका थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
डीएमसीएच दरभंगा रेफर
घायल युवक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी स्व. प्रेम कुमार चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी उर्फ स्विच ऑफ के रूप में हुई। तत्काल घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।
हाथ और पैर की हड्डी टूटी हुई थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है तथा हाथ और पैर की हड्डी टूटी हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। राहुल कुमार चौधरी उर्फ स्विच ऑफ बृहस्पतिवार की रात 10 बजे घर से निकला था।
स्थानीय लोगों की माने तो युवक हमेशा किसी ना किसी मादक पदार्थ के नशे में चूर रहता था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक रहिका थाना के कई मामलों में फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें
Madhubani News: मधुबनी में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा; फिर आंख भी फोड़ी
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, 20 फीट नीचे खाई में गिरी बस; यात्रियों में मची चीख-पुकार

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।