Jhanjharpur Lok Sabha Chunav Result : झंझारपुर लोकसभा सीट पर JDU ने फिर लहराया परचम, VIP और BSP की नहीं गली दाल
Jhanjharpur Lok Sabha Chunav Result झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में आज 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। यहां जदयू के रामप्रीत मंडल ने जीत दर्ज कर ली। उनके सामने गुलाब यादव (बहुजन समाज पार्टी) और सुमन कुमार (विकासशील इंसान पार्टी) चुनाव मैदान में उतरे थे। झंझारपुर में 7 मई को वोटिंग हुई थी। एग्जिट पोल में इस सीट पर एनडीए को बढ़त दिखाई गई थी।

डिजिटल डेस्क, झंझारपुर। Jhanjharpur Lok Sabha Chunav Result : झंझारपुर लोकसभा सीट से जदयू को लगातार दूसरी जीत मिली है। झंझारपुर में जदयू के रामप्रीत मंडल 533032 वोट लेकर 184169 से जीत गए। वीआइपी के सुमन महासेठ को 348863 वोट मिले हैं।
वहीं, बीएसपी के गुलाब यादव 73884 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। यहां नोटा को 35928 वोट पड़े हैं। चौथे नंबर पर नोटा है।
लोकसभा चुनाव का मतगणना कार्य शहर के आरके कालेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। मतों की गिनती का कार्य बहुत धीमी गति से चलने के कारण परिणाम आने में देरी हुई।
1977 में अस्तित्व में आई थी झंझारपुर लोकसभा सीट
झंझारपुर संसदीय सीट पर समाजवादी विचारधारा की पार्टियों के पास जीत के आंकड़े ज्यादा हैं। 1977 में यह सीट अस्तित्व आई। यहां पिछड़ा और अतिपिछड़ा के साथ-साथ महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इसका प्रमुख कारण है कि महिलाएं मतदान में आगे रहती आई हैं।
पिछले दो चुनावों के आंकड़े पर गौर करें तो 2019 में 51.15 प्रतिशत पुरुष की तुलना में 63.83 प्रतिशत महिला तथा 2014 में 50.32 प्रतिशत पुरुष और 63.50 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।
तीन लोकसभा चुनावों से इस सीट पर भाजपा और जदयू का कब्जा रहा है। इस बार राजग की ओर वर्तमान सांसद जदयू के रामप्रीत मंडल प्रत्याशी हैं।
लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के 20 लाख 3 हजार 40 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 3 हजार 40 है। जिसमें 10 लाख 45 हजार 444 पुरुष मतदाता, 9 लाख 57 हजार 507 महिला मतदाता तथा 89 अन्य मतदाता शामिल हैं।
कांग्रेस व भाजपा को एक-एक बार मिली जीत
इससे दरभंगा और सुपौल जिले की सीमा भी लगती है। इसके तहत विधानसभा की छह सीटें झंझारपुर, राजनगर, फुलपरास, लौकहा, बाबूबरही और खजौली आती हैं। यहां से कांग्रेस और भाजपा एक एक बार जीते हैं। 1977 में भारतीय लोक दल के धनिक लाल मंडल जीतकर लोकसभा में पहुंचे।
1980 में भी धनिक लाल मंडल जीते, मगर जनता पार्टी (सेक्युलर) से। यहां से 1984 में कांग्रेस की टिकट पर गौरी शंकर राजहंस जीते थे। यहां से सबसे अधिक पांच बार विभिन्न दलों से देवेंद्र प्रसाद यादव जीते हैं। 1989, 1991 व 1996 में जनता दल, 1999 जदयू तथा 2004 में राजद के टिकट पर जीते। 2014 में मोदी लहर में पहली बार भाजपा का खाता खुला।
इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर
- 1977 : धनिक लाल मंडल (भारतीय लोक दल)
- 1980 : धनिक लाल मंडल ( जनता पार्टी एस)
- 1984 गौरी शंकर राजहंस (भा. रा. कांग्रेस)
- 1989 : देवेंद्र प्रसाद यादव (जनता दल)
- 1991 देवेंद्र प्रसाद यादव (जनता दल)
- 1996: देवेंद्र प्रसाद यादव (जनता दल)
- 1998 : सुरेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
- 1999: देवेंद्र प्रसाद यादव (जदयू)
- 2004: देवेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
- 2009: मंगनी लाल मंडल (जदयू)
- 2014 : वीरेंद्र कुमार चौधरी (भाजपा)
- 2019: रामप्रीत मंडल (जदयू)
झंझारपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम
- गुलाब यादव, बहुजन समाज पार्टी
- रामप्रीत मंडल, जनता दल (यूनाइटेड)
- बब्लू कुमार, आदर्श मिथिला पार्टी
- विजय कुमार मंडल, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
- विद्यानन्द राम, वाजिब अधिकार पार्टी
- सुमन कुमार महासेठ, विकासशील इंसान पार्टी
- गंगा प्रसाद यादव, निर्दलीय
- गौरी शंकर साहू, निर्दलीय
- राजीव कुमार झा, निर्दलीय
- राम प्रसाद राउत, निर्दलीय
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।