Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga lok sabha Chunav Result : दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, राजद को डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:39 PM (IST)

    Darbhanga lok sabha Chunav Result दरभंगा में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ था। 4 जून को आए रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया। इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने गोपाल जी ठाकुर और राजद ने ललित कुमार यादव को इस सीट से टिकट दिया था। इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

    Hero Image
    दरभंगा सीट पर राजद और भाजपा के बीच रहा मुकाबला।

    डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Bihar Lok Sabha Chunav Result : दरभंगा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने जीत दर्ज की। मंगलवार 4 जून को सभी 23 राउंड में बढ़त बनाते हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव को एक लाख 78 हजार 156 मतों से पराजित कर दिया। गोपालजी ठाकुर को पांच लाख 66 हजार 630 मत मिले। जबकि, राजद के प्रत्याशी को तीन लाख 88 हजार 474 मत प्राप्त हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरा स्थान नोटा का रहा। नोटा के रूप में 23 हजार 904 मत पड़े। इसके साथ ही एक साधारण कार्यकर्ता से सांसद तक का सफर तय करने वाले गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा लोकसभा सीट से दूसरी सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।

    वहीं] बसपा के दुर्गानंद महावीर नायक, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के किशोर कुमार दास, वाजिब अधिकार पार्टी के रंजीत कुमार राम, जनतंत्र आवाज पार्टी के रजनीश कुमार, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज कुमार के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी मिथिलेश महतो की भी जमानत जब्त हो गई।

    वर्ष 2019 के चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे गोपालजी ठाकुर का मुकाबला राजद के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी से हुआ था। जबकि इस बार राजद ने चतुराई करते हुए दरभंगा ग्रामीण से छह बार के विधायक रहे ललित कुमार यादव को मैदान में उतारा था।

    1999 में पहली बार जीती थी भाजपा

    दरभंगा लोकसभा सीट पर पहली बार भाजपा को 1999 में जीत मिली थी। कीर्ति आजाद पहली बार भाजपा से 1999 में सांसद बने थे। इसके बाद 2009 और 2014 में उन्होंने जीत हासिल की।

    वहीं, राजद के अली अशरफ फातमी 1991 में पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1996, 1998 व 2004 में भी उन्होंने जीत हासिल की। साल 2019 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें, तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने राजद के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धकी को 2,67,979 वोटों से हराया था।

    गोपाल जी ठाकुर को इस चुनाव में 5,86,688 वोट मिले थे। राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को 3,18,689 वोट मिले। पिछली लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाया था।

    छह विधानसभा सीटों में से पांच एनडीए के पास

    दरभंगा लोकसभा क्षेत्र (Darbhanga Lok Sabha Chunav Result) में 6 विधानसभा सीटें हैं। गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक स्वर्णा सिंह हैं। हालांकि, उन्होंने वीआइपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था और बाद में भाजपा में शामिल हो गयीं। वहीं, बेनीपुर विधानसभा सीट से जदयू के विनय कुमार चौधरी विधायक हैं।

    अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के मिश्री लाल यादव विधायक हैं। जो वीआइपी के टिकट पर चुनाव जीते थे और बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। दरभंगा ग्रामीण सीट से राजद के ललित कुमार यादव विधायक हैं।

    दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सरावगी विधायक हैं। वहीं, बहादुरपुर विधानसभा सीट से भी जदयू के मदन सहनी विधायक हैं।

    दरभंगा में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • गोपाल जी ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी
    • दुर्गा नन्द महावीर नायक, बहुजन समाज पार्टी
    • ललित कुमार यादव, राष्ट्रीय जनता दल
    • किशोर कुमार दास, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
    • रंजीत कुमार राम, वाजिब अधिकार पार्टी
    • रजनीश कुमार, जनतंत्र आवाज पार्टी
    • सरोज चौधरी, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा
    • मिथिलेश महतो, निर्दलीय

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar: पीएम मोदी से मिले CM नीतीश कुमार, क्या बिहार के लिए होने वाला है बड़ा फैसला? सियासी हलचल तेज

    Jharkhand Lok Sabha Chunav Result : बस चंद घंटे और... किसके सिर सजेगा ताज? गिरिडीह और कोडरमा में तेज हुई हलचल