विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन; देखें लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Piyush Pandey
Published: Tue, 15 Apr 2025 06:30 AM (IST)

Indian Railway पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने गर्मियों की भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय
  2. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले विवरण की जांच कर लें

संवाद सहयोगी, किशनगंज। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें 21 मई से 29 जून तक गुवाहाटी एवं श्री गंगानगर स्टेशनों, 18 मई से 30 जून तक न्यू जलपाईगुड़ी एवं अयोध्या छावनी स्टेशनों, 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कामाख्या एवं आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन, 21 मई से 27 जून तक कटिहार एवं अमृतसर स्टेशनों के बीच चलेगी, जबकि 17 अप्रैल से 29 जून तक न्यू तिनसुकिया एवं एसएमवीटी बेंगलुरू स्टेशनों के बीच चलेंगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 05636 (गुवाहाटी-श्री गंगानगर) समर स्पेशल 21 मई से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से 18:15 बजे रवाना होगी और शनिवार को श्री गंगानगर 03:30 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05635 (श्री गंगानगर-गुवाहाटी) समर स्पेशल 25 मई, 2025 (रविवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन श्री गंगानगर से 13:20 बजे रवाना होगी और बुधवार को गुवाहाटी 00:25 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 06-06 फेरों के लिए चलेंगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 05742 (न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या छावनी) समर स्पेशल 18 मई, 2025 (रविवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 13:40 बजे रवाना होगी और सोमवार को अयोध्या छावनी 09:30 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05741 (अयोध्या छावनी-न्यू जलपाईगुड़ी) समर स्पेशल 19 मई, 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन अयोध्या छावनी से 11:40 बजे रवाना होगी और मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी 09:30 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 07-07 फेरों के लिए चलेंगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 02525 (कामाख्या-आनंदविहार टर्मिनल) समर स्पेशल 11 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार) से चल रही है। यह ट्रेन कामाख्या से 22:45 बजे रवाना होकर रविवार को आनंद विहार टर्मिनल 08:50 बजे पहुंचती है।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 02526 (आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या) समर स्पेशल 13 अप्रैल, 2025 (रविवार) से चल रही है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 17:20 बजे रवाना होकर मंगलवार को कामाख्या 03:40 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 03-03 फेरों के लिए चलेंगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 (कटिहार-अमृतसर) समर स्पेशल 21 मई, 2025 (बुधवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन कटिहार से 21:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को अमृतसर 09:45 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05735 (अमृतसर-कटिहार) समर स्पेशल 23 मई, 2025 (शुक्रवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन अमृतसर से 13:25 बजे रवाना होगी और शनिवार को कटिहार 23:45 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 06-06 फेरों के लिए चलेंगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 05952 (न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरू) समर स्पेशल 17 अप्रैल, 2025 (गुरुवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया से 18:45 बजे रवाना होगी और रविवार को एसएमवीटी बेंगलुरू 09:00 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05951 (एसएमवीटी बेंगलुरू-न्यू तिनसुकिया) समर स्पेशल 20 अप्रैल, 2025 (रविवार) से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरू से 23:20 बजे रवाना होगी और बुधवार को न्यू तिनसुकिया 13:50 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 11-11 फेरों के लिए चलेंगी।

इन ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले विवरण की जांच कर लें।

यह भी पढ़ें-

बिहार-UP जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इन स्टेशनों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: यात्री ध्यान दें! पटना के रास्ते नहीं चलेंगी ये 3 फेमस ट्रेनें, बदल गया रूट; ये है लेटेस्ट अपडेट