यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat: अब इस स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत, हाई स्पीड ट्रेन से पटना पहुंचना होगा आसान
Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat बिहार के खगड़िया और इसके आसपास के इलाके के रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत ...और पढ़ें

HighLights
- खगड़िया, मुंगेर समेत कई जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ
- 7 घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी से पटना का रेलयात्री करेंगे सफर
जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया और इसके आसपास के इलाके के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजधानी पटना आने जाने में अब और भी आसानी होने वाली है। आगामी 10 मार्च से न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज, कटिहार होकर वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी पटना चलने वाली है।
पहले इस ट्रेन का ठहराव खगड़िया नहीं दिया गया था, जिसको लेकर लगातार स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के द्वारा मांग की जा रही थी, जिस पर सोमवार को मोहर लगा दी गई। अब यह ट्रेन खगड़िया में भी रुकेगी, जिससे खगड़िया के आसपास के रेल यात्रियों को पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच कटिहार, किशनगंज जाने के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इसकी जानकारी स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल चलाया जाएगा। इस ट्रायल के दौरान खगड़िया में भी ट्रेन का ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल खगड़िया में ट्रेन के ठहराव का समय निर्धारित नहीं किया गया है। 10 मार्च को विधिवत रूप से चालू होने के बाद समय भी निर्धारित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लगातार इसको लेकर रेलवे की संसदीय बैठक में मांग उठाने का परिणाम है कि खगड़िया को वंदे भारत ट्रेन का ठहराव मिल पाया है। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है।
खगड़िया, मुंगेर समेत कई जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ
सात घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी से पटना का रेलयात्री करेंगे सफर
ये भी पढ़ें-
