विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार की इस सीट पर चिराग के चाचा की नजर, अभी राजद के फायर ब्रांड नेता का है कब्जा

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:20 PM (IST)

खगड़िया जिले की अलौली विधानसभा सीट पर 2025 के चुनाव को लेकर सरगर्मी है। राजद विधायक रामवृक्ष सदा जिन्हें तेजस्वी ...और पढ़ें

विरासत की जंग: राष्ट्रीय लोजपा सुप्रीमो की नजर अलौली विधानसभा सीट पर
विरासत की जंग: राष्ट्रीय लोजपा सुप्रीमो की नजर अलौली विधानसभा सीट पर

HighLights

  1. अलौली सीट पर दिग्गजों की नजर
  2. यशराज पासवान की चुनावी तैयारी
  3. 2 सितंबर को दलित चौपाल का आयोजन

निर्भय, खगड़िया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सरगर्मी तेज हो उठी है। खगड़िया जिले के अलौली (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र पर सभी की नजर है। यहां से राजद के रामवृक्ष सदा विधायक हैं। वे राजद के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं। रामवृक्ष सदा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नजदीकी समझे जाते हैं।

बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने जदयू की साधना देवी को कड़े मुकाबले में हराया था। पार्टी ने तत्कालीन राजद विधायक चंदन राम का टिकट काटकर रामवृक्ष सदा को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने सफलता का परचम लहराया।

अभी चंदन राम जदयू में हैं। बीते विधानसभा चुनाव में यहां से लोजपा के रामचंद्र सदा तीसरे स्थान पर रहे थे। चिराग पासवान का गृह क्षेत्र होने के बावजूद उनका करिश्मा यहां नहीं चला था।

खैर, अलौली विधानसभा सीट पर आज बड़े-बड़े दिग्गजों की नजर है। मालूम हो कि अलाैली विधानसभा क्षेत्र का लंबे समय तक पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रतिनिधित्व किया है। पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो हैं। वे यहां से अपने पुत्र यशराज पासवान उर्फ मुस्कान पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं। यशराज पासवान निरंतर अलौली में सक्रिय हैं।

बीते दिनों खगड़िया में लोजपा (रामविलास) के कई दिग्गज राष्ट्रीय लोजपा में शामिल हुए। जिसमें लोजपा (रा) के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव भी शामिल हैं। शिवराज यादव अब राष्ट्रीय लोजपा के खगड़िया जिलाध्यक्ष हैं। शिवराज यादव ने कहा कि यशराज पासवान अलौली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। यह अलौली की डिमांड है।

इधर, दो सितंबर काे अलौली विधानसभा क्षेत्र के बेला में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से दलित चौपाल का आयोजन किया गया है। जिसमें यशराज पासवान उर्फ मुस्कान पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान भी भाग लेंगे।

इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनावी मौसम में इस दलित चौपाल का खास महत्व है। मालूम हो कि बेला को अलौली विधानसभा क्षेत्र का ‘हर्ट’ कहा जाता है। यहां से संदेश दूर-दूर तक पहुंचेंगे।

बीते विधानसभा चुनाव में किनको मिले थे कितने मत?

बीते विधानसभा चुनाव में राजद के रामवृक्ष सदा को 47,183 मत मिले थे। जदयू की साधना देवी को 44,410 और लोजपा के रामचंद्र सदा को 26,386 मत मिले थे।

यह भी पढ़ें- खुद को 'किंग मेकर' मानने वाले मांझी की नाव पर पूरा परिवार सवार, बेटे और बहू दोनों को कर दिया सेट

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: इस सीट पर माकपा के दावे से गठबंधन में तेज हुई खींचतान, राजद की बढ़ी मुश्किलें