10 को रहेगा खगड़िया में रेल चक्का जाम
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित जन अधिकार पार्टी के कृष्णापुरी, बलुआही स्थित कार्यालय में शुक्रवार को 1
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित जन अधिकार पार्टी के कृष्णापुरी, बलुआही स्थित कार्यालय में शुक्रवार को 10 जून को आहूत रेल चक्का जाम को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द यादव ने की। संचालन वार्ड पार्षद चंद्रशेखर कुमार ने किया। मौके पर मौजूद जाप किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर 10 जून को जिला मुख्यालय में जाप द्वारा रेल चक्का जाम किया जाएगा। जाप जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द यादव व प्रदेश सचिव दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जनता जनता के साथ छल कर रहे हैं। जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक जाप द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह, नगर पार्षद चंद्रशेखर कुमार, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जाप जिला महासचिव मृत्युंजय यादव व जाप के वरीय नेता अनिरुद्ध जलान, किशोर दास, डॉ. श्रीकांत पौद्दार, छात्र युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, नगर अध्यक्ष जाप के राहुल कुमार, छात्र नेता भोलू कुमार, छात्र संघ के कोषाध्यक्ष राजा कुमार, निलेश कुमार उर्फ सिक्सर यादव, मनोज पासवान, रामदेव यादव, पृथ्वी कुमार आदि मौजूद रहे।