Bihar: सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हो गई ये विधानसभा सीट, उप चुनाव में इन पार्टियों की होगी अग्नि परीक्षा
बक्सर सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रामगढ़ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद यह सीट अब खाली हो गई है जिसके बाद राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है। अब तक तीन दलों के प्रत्याशी ही यहां से चुनाव और उप चुनाव में जीते हैं। अभी से ही कई नाम सामने आने लगे हैं।

संवाद सूत्र, रामगढ़ (कैमूर)। Kaimur News: रामगढ़ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ रामगढ़ विधानसभा की सीट रिक्त हो गई है। यहां छह माह के अंदर चुनाव होने की संभावना है। बता दें कि सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
सीट रिक्त होते ही यहां राजनीति गहमागहमी शुरू हो गई है। वैसे भी रामगढ़ में पूरे वर्ष राजनीति होती है। चुनाव हो या ना क्षेत्र में नेताओं की चहलकदमी हमेशा रहती है। दो धूरी के बीच यहां का चुनाव होता रहा है। लेकिन इस बार होने वाले उप चुनाव का कार्यकाल एक साल का ही होगा।
तीन पार्टियों के लिए अग्नि परीक्षा
अल्प अवधि के लिए यह चुनाव भी कई मायने में जाना जाएगा। भाजपा, राजद व बसपा के लिए फिर एक बार इस रिक्त हुई विधानसभा की सीट पर चुनाव में अग्नि परीक्षा होगी। बहरहाल चुनाव का दिलचस्प पहलू यह है कि अब तक के रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में संबंधित दल के प्रत्याशी को ही सफलता हासिल हुई है।
जब विधायक रहते हुए जगदानंद सिंह संसद का चुनाव 2009 में जीते थे तब इस रिक्त सीट पर राजद के जिलाध्यक्ष रहे अंबिका यादव लड़े थे और वह उप चुनाव जीत गए थे। अब देखना यह है कि पुत्र की रिक्त हुई सीट पर किसे उम्मीदवार राजद बनाएगा। अभी से ही कई नाम सामने आने लगे हैं। वहीं भाजपा भी फिर से तैयारी में लग गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।