Jamui News: किसान की बेटी प्राची बनी जमुई टॉपर, बताई अपनी ड्रीम जॉब और Success की Story
Jamui News बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर की छात्रा प्राची वर्मा ने आर्ट्स में राज्य में छठा स्थान और जिला में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में 466 अंक प्राप्त हुए हैं। प्राची को पढ़ने वाली शिक्षिका रीता कुमारी ने सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि क्लास रूम में प्राची काफी ध्यान से पढ़ती थी।

संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। Jamui News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में प्लस टू परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर की छात्रा प्राची वर्मा ने आर्ट्स में राज्य में टाप 10 में छठा स्थान, जबकि जिला में टाप तीन में पहला स्थान सुनिश्चित कर अपना परचम लहराया है। प्राची को 500 में 466 अंक प्राप्त हुए हैं। प्राची के इस सफलता से पूरे विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है।
प्राची मूल रूप से पड़ोसी जिले के कुंदर गांव निवासी ब्रजेश वर्मा की एकमात्र पुत्री है। प्राची ने माध्यमिक शिक्षा ज्ञान निकेतन रेशिडेंशियल स्कूल बरबीघा शेखपुरा से सीबीएसई बोर्ड से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्राची के पिता ब्रजेश कुमार वर्मा एक साधारण किसान हैं।
प्राची ने बताई अपनी ड्रीम जॉब
माता पूजा वर्मा गृहिणी हैं। प्राची ने बताया कि उसकी इच्छा मिनिस्ट्री में ज्वॉइन करना है। पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब पर दिग्गराज सिंह की थ्योरी और फॉरिन यूनिवर्सिटी के टीचर द्वारा पढ़ाए गए टिप्स को अपनाकर घर मे ही पढ़ाई करती है।
सक्सेस स्टीरी भी आई सामने
प्राची को पढ़ने वाली शिक्षिका रीता कुमारी ने बताया कि क्लास रूम में प्राची पढ़ाए जाने वाले विषय को ध्यानपूर्वक अनुसरण करती थी।
उसने लगन और परिश्रम से जिले के साथ राज्य में भी अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा सभ्य समाज की ओर ले जाती है। प्राची में पढ़ाई के प्रति ललक दिखता है।
प्राची के इस सफलता पर पूरा विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को प्राची के इस सफलता से सीख लेना चाहिए।
बेल्डिंग मिस्त्री की बेटी ने जमुई जिला में पाया दूसरा स्थान
जमुई जिला के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के चौहानडीह निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री रश्मि सिंह ने कला संकाय में 92. 2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल कर गांव व इलाके का नाम रोशन किया है। रश्मि के पिता राजकुमार घर पर ही बेल्डिंग मिस्त्री का काम करते हैं। मां राखी सिंह गृहणी हैं।
रश्मि प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय खैरा की छात्रा है। मां राखी सिंह कहती हैं कि भगवान सभी को ऐसी बेटी दे। रश्मि बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने खुद की मेहनत से इस मुकाम को पाया। मैट्रिक की परीक्षा में भी रश्मि ने 87. 2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया था।
आगे वह सिविल सर्विसेज की पढ़ाई करना चाहती है। वह बताती है कि जरूरी नहीं कि आठ घंटे तक पढ़ाई किया जाए। लेकिन जितनी देर पढ़ाई करिए, लगन के साथ करिए। सफलता जरूर मिलेगी। इधर, रश्मि की सफलता पर घर सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
पंचायत की मुखिया मौसम कुमारी एवं पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने रश्मि की सफलता पर बधाई दी और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।
ये भी पढ़ें
Samastipur News: समस्तीपुर में 3 लड़कियों का रहा जलवा, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लहराया परचम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।