विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेताबी ऐसी कि शादी की तारीख का भी नहीं हुआ इंतजार, अजीत और अंजली ने भागकर लिए 7 फेरे

Published: Fri, 11 Apr 2025 09:52 PM (GMT+05:30)

जमुई के अम्बा गांव में अजीत कुमार ने अंजली कुमारी से मंदिर में अचानक शादी करके सबको चौंका दिया। दोनों ...और पढ़ें

अजीत और अंजली ने भागकर मंदिर में लिए 7 फेरे (जागरण)
अजीत और अंजली ने भागकर मंदिर में लिए 7 फेरे (जागरण)

HighLights

  1. परिवार वालों ने तय किया था रिश्ता
  2. अगले महीने नौ मई को होना थी शादी
  3. भागकर मंदिर में कर ली शादी
  4. परिजनों ने पत्नेश्वर मंदिर में दोबारा कराई शादी
  5. अंबा गांव का अजीत तो सगदाहा की अंजली

संवाद सहयोगी, जमुई। घरवालों ने ही दोनों की शादी तय की थी। शादी के लिए आगामी नौ मई की तिथि भी निर्धारित कर दी थी, लेकिन लड़का और लड़की पर यह इंतजार भारी पड़ रहा था। फिर क्या था, गुरुवार को दोनों घर से भाग गए और मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

घटना जमुई जिले के अंबा गांव की है। गुरुवार की देर रात जब दोनों शादी के जोड़े में घर पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को ताज्जुब इस बात से हो रहा था कि जिस लड़की से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था और एक माह बाद नौ मई को उसके साथ शादी भी होनी थी तो फिर जल्दी किस बात की थी।

दूल्हा अजीत कुमार और दुल्हन अंजली कुमारी को साथ देख स्वजन भी हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने पत्नेश्वरनाथ मंदिर में दोनों की दोबारा से शादी करा दी।

क्या है पूरा माजरा?

बताया जाता है कि अजीत और अंजली दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी में जुटे थे। अंबा गांव निवासी दशरथ मंडल के पुत्र अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव निवासी प्रकाश रावत की पुत्री अंजली कुमारी से तय हुई थी। नौ मई को दोनों की शादी होने वाली थी। तिलक भी हो गया था।

शादी तय होने के बाद अजीत और अंजली की फोन पर खूब बातें होती थी। दोनों की चाहत एक दूसरे के लिए इतना बढ़ गई कि विरह का एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया था। फिर अजीत गाड़ी लेकर अंजली के घर पहुंच गया। दोनों नवीनगर स्थित दुर्गा मंदिर गए और शादी रचा ली।

इसके बाद गुरुवार की देर रात लड़की के परिवार वाले अजीत के घर पहुंच गए और अंजली को लेकर जाने की जिद करने लगे, लेकिन अंजली जाने के लिए तैयार नहीं हुई। शुक्रवार की शाम पत्नेश्वर धाम मंदिर में दोनों परिवार वालों ने मिलकर दोनों की शादी कर दी।

प्रेमी युगल ने भागकर की शादी, कोर्ट ने साथ रहने का दिया आदेश

दूसरी ओर, चकाई थाना क्षेत्र के नगरी गांव से प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार की दोपहर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और शादी कर ली थी।

दोनों के बालिग होने की स्थिति में युवती की मर्जी के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की इजाजत दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवती को युवक के हवाले कर दिया। इस दौरान युवक के परिवारवाले भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

दरअसल, नगरी गांव निवासी मु. दानिश और पड़ोसी सपना कुमारी के बीच दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फोन पर दोनों की बात होती थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि घर से भाग गए। मंदिर में शादी रचा ली। कोर्ट के आदेश के बाद दानिश सपना को अपने घर ले गया।

ये भी पढ़ें- सप्तक्रांति सुपरफास्ट के AC कोच में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी, पेंट्रीकार मैनेजर पर FIR दर्ज

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में ऑनर किलिंग से सनसनी, भाई ने बहन और प्रेमी को हथौड़े से पीटकर मार डाला