विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: कुर्सी पर कौन बैठेगा? तेज प्रताप ने मंच से कर दिया एलान; बोले- मैं तो नीचे बैठकर काम करूंगा

Published: Tue, 02 Sep 2025 07:15 PM (IST)

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अरवल में रोड शो किया और जन संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बिहार ...और पढ़ें

जब तक युवा राजनीति में आगे नहीं आएंगे, बिहार का विकास संभव नहीं : तेज प्रताप यादव
जब तक युवा राजनीति में आगे नहीं आएंगे, बिहार का विकास संभव नहीं : तेज प्रताप यादव

HighLights

  1. तेज प्रताप यादव का अरवल में भव्य स्वागत
  2. युवाओं को राजनीति में मौका देने की अपील
  3. जनता से विकास के चार वादे किए

जागरण संवाददाता, अरवल। पूर्व मंत्री और महुआ विधानसभा के विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) मंगलवार को अरवल पहुंचे। अरवल-पटना सीमा पर तेज प्रताप यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक अरुण यादव थे।

वहां से रथ पर सवार तेज प्रताप यादव ने पूरे शहर में रोड शो किया। रोड शो के बाद गांधी मैदान में आयोजित जन संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन, बेरोजगारी और अपराध बढ़ा है, इसलिए यहां बदलाव की जरूरत है।

'युवाओं को मौका मिलना चाहिए...'

जनसंवाद कर लोगों को बता रहे हैं कि इस बार युवाओं का मौका मिलना चाहिए, जब तक राजनीति में युवा नहीं आएंगे तब तक बिहार का विकास नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बहुत सारे बहुरूपिया वोट के लिए आएंगे, तरह-तरह के वादा भी करेंगे, लेकिन चुनाव जाते ही ऐसे नेता गायब हो जाएंगे, इससे सावधान रहने की जरूरत है। तेज प्रताप की टीम ऐसा नहीं करेगी, जनता से चार ही वादा करेगी, जिसे समय से पूरा करेगी।

'हमारी टीम गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएगी'

उन्होंने कहा कि हमारी टीम गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएगी और मैं तो नीचे बैठकर जनता का काम करूंगा। हम जो वादा करते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। इस मौके पर विकास कृष्ण अर्चना राय भट्ट, गीता यादव, मदन कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- मां को अपशब्द कहने पर भावुक हुए PM मोदी की अपील, राजद और कांग्रेस की जवाबदेही तय करें लोग

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू-भाजपा को एक साथ लगा बड़ा झटका, 3 कद्दावर नेताओं ने थामा लालू का लालटेन