By Dheeraj kumarEdited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 02 Feb 2025 10:47 PM (IST)
Bihar Politics बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर चार रोटी में एक रोटी हिस्सा होता है तो हम कोना लेकर नहीं रहेंगे। अपना हिस्सा लेकर रहेंगे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला।
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव में फिर 20 सीट का दावा ठोका है।
घोसी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चार रोटी में एक रोटी हिस्सा होता है तो हम कोना लेकर नहीं रहेंगे। अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।
सीट की बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह तो एनडीए गठबंधन की बैठक में तय होगा। लेकिन मैंने कहा है कि 20 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। इससे अधिक पर हम चुनाव लड़ेंगे। हम आम जनता को कह रहे हैं कि 20 सीट जीत कर देंगे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तेजस्वी पर भी मांझी ने बोला हमला
इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उनको कुछ समझ में नहीं आता है।
तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर दिए जा रहे बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले खुद अपना मेडिकल रिपोर्ट जारी करें।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कोई आंदोलन के नेता नहीं है। कभी भी आंदोलन नहीं किए हैं, इसीलिए बजट के बारे में कुछ भी समझ में नहीं आता है।
तेजस्वी यादव एक समूह के नेता है इसीलिए इधर-उधर की बात करते हैं। उन्होंने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा में जितना मिलना चाहिए था उतना इस बजट में मिला है। केंद्र सरकार बिहार का विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है- मांझी
मांझी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी को लिए 2025 का बजट काफी महत्वपूर्ण है। मौके पर प्रदेश पूर्व मंत्री डा अनिल कुमार ने कहा कि कम समय में हमारी पार्टी सभी जगह मजबूती से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बनाने में भी जीतन राममांझी खड़ा हो जाते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश रंजन ने किया। संचालन मनीष कुमार ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को निरंजन कुमार, पम्पी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फचुन्नु शर्मा, सुनील शर्मा, सेवानिवृत अधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव, पिन्टु रजक एवं धनन्जय पासवान समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
मांझी की लिट्टी पार्टी में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री
उधर, जीतन राम मांझी की ओर से रविवार को लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही अन्य नेता शामिल हुए।
उन्होंने बिहार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सद्भावपूर्वक आपस में मिलकर काम करने और उपस्थित सम्मानित नेताओं से बिहार के भविष्य पर खुलकर बात हुई।
लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री विजय चौधरी, जनक राम, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी समेत अन्य नेता भी उपस्थित हुए।
लोगों का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। इस दौरान अनिल कुमार, प्रफुल्ल मांझी, ज्योति, दीपा मांझी और गीता पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-
बजट पर मांझी ने दी सबसे अलग प्रतिक्रिया, विपक्षियों पर चुटकी भी ले ली; बोले- आंसू पोछने के लिए...
Jitan Ram Manjhi: क्या मोदी कैबिनेट से गिरेगा एक विकेट? 24 घंटे के अंदर मांझी ने सबकुछ साफ किया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।