विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj News: कृषि विभाग के प्लान से बदलेगी दियारा क्षेत्र के किसानों की किस्मत, सब्जी की खेती से होंगे मालामाल

Published: Sun, 04 May 2025 02:50 PM (IST)

गोपालगंज में कृषि विभाग ने दियारा विकास योजना के तहत 32 पंचायतों के 73 गांवों में सब्जी की खेती शुरू ...और पढ़ें

दियारा के 73 गांवों में प्रारंभ हुई सब्जी की खेती, लौटेगी खुशहाली
दियारा के 73 गांवों में प्रारंभ हुई सब्जी की खेती, लौटेगी खुशहाली

HighLights

  1. लतर वाली सब्जियों की खेती पर कृषि विभाग का जोर
  2. प्रथम चरण में 262 हेक्टेयर में प्रारंभ हुई सब्जी की खेती
  3. 32 पंचायतों के किसानों का सब्जी की खेती की ओर बढ़ा रुझान

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। प्रत्येक साल बाढ़ से तबाह होने वाले गंडक नदी के दियारा इलाके के किसानों को एक और नकदी फसल का सहारा मिल गया है। गन्ने की खेती से होने वाली आय से अपनी घर गृहस्थी चला रहे दियारा के लोगों के घरों में अब सब्जी की खेती खुशहाली लाएगी।

73 गांवों में शुरू हुई सब्जी की खेती

दियारा विकास योजना के तहत दियारा इलाके के 32 पंचायतों के 73 गांवों में सब्जी की खेती प्रारंभ की गई है। सब्जी की खेती से इस इलाके के किसानों की आर्थिकी बदलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

गंडक नदी के दियारा के इलाके में बसे ग्रामीणों के जीविका का साधन पशुपालन और गन्ना की खेती ही रहा है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर पशुपालन के साथ ही व्यापक पैमाने पर गन्ना की खेती दशकों से होती रही है।

हाल के कुछ वर्षों में हर साल गंडक के कटाव और बाढ़ की समस्या को देखते हुए दियारा इलाके में दियारा विकास योजना के तहत सब्जी की खेती प्रारंभ की गई है।

किसानों को प्रशिक्षण भी मिला

इसके तहत दियारा के गांवों के साथ ही भूमि चयन के बाद चयनित किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके तहत दियारा में वर्तमान वर्ष में 262 हेक्टेयर में सब्जी की खेती प्रारंभ की गई है। कृषि विभाग की ओर से चिन्हित किए गए किसानों को सब्जी की खेती के लिए उन्नत सब्जी के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए गए हैं।

लतर वाली सब्जियों पर विभाग का जोर

कृषि विभाग दियारा इलाके में परवल के साथ ही लतर वाली सब्जियों की खेती कराने पर जोर दे रहा है। विभाग की मानें तो लतर वाली सब्जी की खेती इस इलाके की मिट्टी की लिहाज से अधिक उपयोगी है। इसकी खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होने की संभावना विभाग ने व्यक्त किया है।

सिंचाई के लिए बोरिंग पर मिलेगा अनुदान

सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खेतों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए अनुदान पर बोरिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दियारा के किसानों को अनुदान पर पंपसेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि वे सब्जी की खेती बेहतर तरीके से कर सकें। सब्जी के बेहतर उत्पादन तथा सब्जी की समय-समय पर की जाने वाली सिचाई के लिए किसानों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

कहां कितने हेक्टेयर में हुई सब्जी की खेती 83

प्रखंड
 पंचायत रकबा (हेक्टेयर में)
बैकुंठपुर 08 66
सिधवलिया 02 17
बरौली 07 58
मांझा 04 33
गोपालगंज 06 49
कुचायकोट 05 41
कुल
32 262

ये भी पढ़ें

गोपालगंज के किसानों के पास सुनहरा अवसर, डेयरी फार्मिंग पर मिल रही भारी सब्सिडी; आज ही करें अप्लाई

Bhagalpur News: भागलपुर के आम, लीची और केला किसानों के लिए खुशखबरी, फलों को विदेश भेजना होगा आसान