Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Eco Park: गोपालगंज में बनेगा उत्तर बिहार का सबसे बड़ा इको पार्क, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:48 PM (IST)

    गोपालगंज के थावे में 18 करोड़ की लागत से इको पर्यटन पार्क बनेगा। पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने शिलान्यास किया। यह पार्क उत्तर बिहार का सबसे बड़ा Eco Park होगा जो पर्यटन को बढ़ावा देगा। यहां आधुनिक सुविधाएं होंगी और यह पार्क सोलर लाइट से रोशन होगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    Hero Image
    थावे में उत्तर बिहार का सबसे बड़ा इको पार्क। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्थानीय पर्यटन को नई दिशा देने के लिए ऐतिहासिक थावे मंदिर के समीप थावे जंगल में इको पर्यटन पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना का शिलान्यास शनिवार को राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से इको पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह इको पर्यटन पार्क न केवल जिले के लोगों को मनोरंजन और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराएगा, बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।

    शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पूजा-अर्चना के साथ हवन भी किया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पार्क उत्तर बिहार का सबसे बड़ा ईको पार्क बनेगा। इस पार्क का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के करीब लाना, धार्मिक विरासत से जोड़ना और सतत विकास के साथ हरित पर्यटन ((Bihar Tourist Place) को प्रोत्साहित करना है।

    मंत्री ने बताया कि इस पार्क की परिकल्पना उन्होंने की, जब वे यहां मंदिर में पूजा को आए थे। उन्हें पता चला कि 29 एकड़ की जमीन में वर्ष 1987-88 में यहां गहन पौधारोपण किया गया था, जिसके बाद आज यहां बड़े पैमाने पर जंगल है। हम अब खाली क्षेत्र में यहां पर्यटकों के लिए इको पार्क और घने जंगल वाले क्षेत्र में स्पेस वाक-वे ट्रैक बना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा और ऐतिहासिक महत्ता के साथ आधुनिकता का समागम पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इसे उन्होंने नार्थ इंडिया का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आधुनिकता और प्राकृतिक आकर्षण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसमें ओपन एम्पीथिएटर बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। साथ ही आगंतुकों के लिए पार्क कैफेटेरिया का भी निर्माण किया जाएगा।

    आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए प्ले जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, यहां सुरक्षित और रोचक खेल उपकरण लगाए जाएंगे। पार्क की सुरक्षा और सौंदर्य बढ़ाने के लिए बैम्बू फेंसिंग बैरियर और बैम्बू स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। जिपलाइन और लंगूर नेट जैसी एडवेंचरस गतिविधियां युवाओं और पर्यटकों के बीच खास आकर्षण होंगी। वहीं, साइकिल शेड और वाक-वे स्वास्थ्य प्रेमियों को प्रकृति के बीच सैर का अवसर देंगे।

    सोलर लाइट से रोशन होगा पार्क

    मंत्री ने बताया कि इको पार्क में सोलर लाइट से पार्क की रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आगंतुकों के विश्राम के लिए आरसीसी बेंच की सुविधा होगी। बर्ड वाचिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जहां पक्षी प्रेमी प्राकृतिक वातावरण में दुर्लभ प्रजातियों का अवलोकन कर सकेंगे।

    इसके अलावे भव्य मुख्य द्वार बनाया जाएगा और शौचालय जैसी मूलभूत संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी। इस इको पार्क से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, छोटे व्यवसायों और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देगा।  

    बिहार में फिर से सरकार बनेगी तो बढ़ेगा विकास का दायरा

    थावे जंगल में इको पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कार्य किया है, वह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सबको पता है कि आज से 20 साल पहले बिहार का क्या हाल था। आज बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार, सृजन, विकास और सुशासन का द्योतक रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समेकित विकास और सामूहिक प्रयास से दुनिया में भारत तरक्की की नई गाथा लिख रही है। बिहार में फिर से सरकार बनेगी तो विकास का दायरा बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: कांग्रेस को अपने ही दिखा रहे आईना, क्या विधानसभा चुनाव में भी करना होगा त्याग?

    यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: तीन बच्चों और पति को छोड़कर फरार हुई महिला, प्रेमी पहले ही कर चुका है दो शादियां