विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya Road Accident: शेरघाटी में ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्‍कर, एक युवक की मौत; घायल महिला रेफर

By pradeep kumarEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 31 Jan 2023 03:12 PM (IST)

Gaya News थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालपुर नहर के समीप सोमवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को ...और पढ़ें

शेरघाटी: जाम हटाने का प्रयास करते थानाध्यक्ष शेरघाटी
शेरघाटी: जाम हटाने का प्रयास करते थानाध्यक्ष शेरघाटी

शेरघाटी, संवाद सहयोगी: थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालपुर नहर के समीप सोमवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पिता हरदयाल यादव ग्राम मझौलिया थाना मगध विश्वविद्यालय के रूप में की गई है। वहीं, घायल महिला की पहचान चंदा देवी ग्राम ढाब रामपुर शेरघाटी के रूप में की गई है।

लोगों ने किया सड़क जाम 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया। घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड को लगभग आधे घंटे तक जाम रखा। शेरघाटी अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर अजीत कुमार, थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह और उप प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री की पहल पर जाम हटाया गया।

मृतक के स्वजनों को आश्वासन दिया गया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलने वाला मुआवजा दिया जाएगा। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पवन अपनी बुआ को ढाब रामपुर से लेकर मंझौलिया जा रहा था। इसी क्रम में नहर के समीप जीटी रोड पर आते ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पवन की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि ट्रक चालक भागने निकला।

यह भी पढ़ें- Video: बिहार में तोता से शराब धंधेबाज का पता पूछती रह गई पुलिस, मालिक के सच्चे भक्त ने नहीं खोली अपनी जुबान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।