Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya News: लड़ाई को सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला, अधिकारी सहित महिला पुलिस घायल

    Updated: Mon, 12 May 2025 04:20 PM (IST)

    डोभी के धरमपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वहां पर मौजूद लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ से निकलकर अजय ठाकुर ने 112 की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें गाड़ी का शीशा फूट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    हमला कर गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त। (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, डोभी(गया)। रविवार की शाम थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में दो घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के अजय ठाकुर और साहेब ठाकुर दोनों की बेटी की बारात आनी थी।

    बारात आने से पूर्व घर के लोग डीजे पर नाचते गाते देवी पूजन के लिए गए। एक ही जगह पर दोनों पक्ष के लोग एक ही वक्त पर पहुंच गए। जहां गाना बजाने के लिए दोनों पक्ष के बीच नोंक-झोंक होने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी दौरान साहेब ठाकुर के परिवार के लोगों ने मामला तूल पकड़ते देख 112 को फोन कर दिया। 112 के अधिकारी अजय कुमार सिंह और महिला सिपाही शीला कुमारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए।

    पुलिस टीम पर हमला

    वहां पर मौजूद लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ से निकलकर अजय ठाकुर ने 112 की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें गाड़ी का शीशा फूट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया।

    वहीं, गाड़ी में सवार अधिकारी अजय कुमार सिंह और महिला सिपाही शीला कुमारी घायल हो गई। घटना की जानकारी अधिकारी ने डोभी थाना को दिया। डोभी थाना के पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।

    चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वहां घायल अधिकारी और महिला सिपाही को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया। इधर इस घटना में शामिल छह लोग में से चार लोगों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के गिरफ्त में गढ़ करमौनी के अजय ठाकुर, फतेहपुर के संजीत कुमार, मगध मेडिकल कॉलेज थाना के दुबहल गांव के गोपी बिगहा टोला का पंकज कुमार और झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना के गेरुआ गांव का आनंद राज है।

    सोमवार को 112 के अधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इधर रविवार को घटना के बाद जल्दीबाजी में दोनों घर के लोगों ने शादी विवाह का कार्य संपन्न किया।

    यह भी पढ़ें-

    Buxar News: देशद्रोह के आरोप में बक्सर का युवक गिरफ्तार, राष्ट्रीय ध्वज का कर रहा था अपमान

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार