विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: 'हमको सरकार नहीं बनानी...', बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ने दे दिया बड़ा बयान

Published: Tue, 13 May 2025 06:00 AM (IST)

पहाड़पुर में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है सरकार बनाना नहीं। ...और पढ़ें

भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण करते तेजस्वी यादव। (जागरण)
भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण करते तेजस्वी यादव। (जागरण)

HighLights

  1. बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
  2. बोले- पढ़ाई, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन से हमारी मुख्य लड़ाई

संवाद सहयोगी, पहाड़पुर। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत सिसवा कोड़र स्थित बौद्ध विहार में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बुद्ध की धरती हमारी पहचान है।

देश के बड़े-बड़े नेता बाहर जाते हैं तो यह जरूर कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं। उन्होंने कहा कि हमको सरकार नहीं बनानी है, बिहार का विकास करना है। पढ़ाई, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन से हमारी मुख्य लड़ाई है।

नीतीश कुमार पर कसा तंज

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही फसल बार-बार लगाने से उत्पादन घट जाता है।  पंद्रह साल में किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद कर दिया जाता रहा है।

हमारी सरकार बनी तो प्रत्येक घरों में दो सौ यूनिट बिजली दूंगा। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 की जाएगी। सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म के फीस को शून्य कर छात्रों को आने-जाने का किराया दिया जाएगा।

सौ प्रतिशत बिहार डोमिसाइल लागू किया जाएगा। बीस साल से वर्तमान सरकार गरीबों को चूस रही है। आपस में लड़ाई-झगड़ा बंद कर एकजुट रहें, तभी आपके सपने साकार होंगे।

इससे पूर्व बुद्ध के अनुयायियों ने भारी संख्या में दूरदराज से आए लोगों को बुद्ध महिमा और पंचशील का वर्णन करते हुए उनके उपदेशों पर चलने का आह्वान किया।

भगवान बुद्ध की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वैशाली के भंते पीसी चंद्र, भंते बुद्ध शरण द्वारा वंदना और बौद्ध विहार में स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ पंचशील द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान आयोजक मंडल द्वारा बोध गया के मंदिर को गैर बौद्धिस्ट को हटाने के लिए सदन में प्राथमिकता से मुद्दा उठाने की मांग की। मंच संचालन दुर्गेश नारायण सिंह ने किया।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, रामबाबू यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, राजेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, आलोक मेहता, वीरेन्द्र कुशवाहा, सेवानिवृत प्राचार्य मदन प्रसाद, नयन प्रसाद कुशवाहा, रविन्द्र नाथ सिंह, गप्पू राय आदि ने संबोधित किया।

उक्त महोत्सव को सफल बनाने में बौद्ध बिहार के अध्यक्ष आनंद कुमार, संजय कुमार, बुलेट सिंह, मधुरेन्द्र सिंह, शैलेश कुमार, शत्रुघ्न कुमार,अखिलेश्वर मौर्य, सुभाष कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें-

अनपढ़ नीलम की जुबां तक पहुंची कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका, गांव की महिलाएं गदगद

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर प्लान, 92 हजार बूथों पर कमेटी का गठन