Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मुंबई के जैसे मोतिहारी का नाम हो', PM मोदी ने सौगात देकर दिखाया विकास का सपना, भाषण की 10 बड़ी बातें

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 02:15 PM (IST)

    PM Modi Bihar Visit पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बिहार के विकास की बात करने के साथ-साथ नक्सलियों के खिलाफ सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान की चर्चा की। उन्होंने बिहार में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए अपने संकल्प और उसको पूरा करने के लिए किए गए आपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। इस दौरान युवाओं के लिए भी घोषणाएं की।

    Hero Image
    मोतिहारी में सभा को संबोधित करते पीएम नरेन्द्र मोदी। सौ. इंटरनेट मीडिया

     डिजिटल डेस्क, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रेलवे, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। यहीं से चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद अपने संबोधन में कई पहलुओं को छूआ। आइये इन 10 बिंदुओं में समझें उनके संबोधन को-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. चंपारण की धरती ने इतिहास बनाया है। आजादी की लड़ाई में गांधीजी को नई दिशा दी थी। अब बिहार का नया भविष्य बनाएगी। आज सात हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास इस दिशा में पहला कदम है।

    2. कहा, पहले पश्चिमी देशों के पास ताकत होती थी, अब पूरब का दबदबा है। उसी तरह से भारत में पूर्वी राज्यों के विकास का समय है। हमारा संकल्प है कि पश्चिमी भारत में जैसे मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसा ही गयाजी में हो। पुणे की तरह पटना में भी विकास हो। सूरत की तरह संथाल परगना का विकास हो। बेंगलुरु की तरह वीरभूमि हो।

    3. आज बिहार में इसलिए काम हो रहा है क्योंकि केंद्र व राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। पहले वाली यूपीए सरकार नीतीश कुमार की सरकार से बदला ले रही थी। 2014 में मेरी सरकार बनने के बाद मैने इस नीति को समाप्त कर दिया। 10 वर्षों में बजट कई गुना बढ़ गया।

    4. विगत 11 साल में पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। सात लाख घर केवल बिहार में बने हैं। नार्वे और न्यूजीलैंड की आबादी से ज्यादा हमने पक्के घर दिए हैं। मोतिहारी में तीन लाख से अधिक पक्के घर में मिले हैं। यह गिनती बढ़ रही है। 12 हजार से अधिक आज गृह प्रवेश हुआ है। 40 हजार से अधिक गरीबों को उनके खाते में पैसे भेजे गए हैं। इनमें दलित, महादलित, पिछडे़ हैं। पहले गरीब को पक्के घर मिलना मुश्किल था। पहले रंग-रोगन कराने में भी डरते थे। इसलिए कि पता चल जाए तो घर मालिक को ही उठवा लिया जाएगा।

    5. पहले 10 रुपये भी छुपाकर रखना पड़ता था। पहले बैंक खाता नहीं था। गरीबों का स्वाभिमान क्या होता है, ये मोदी जानता है। मोदी ने बैंकों से कहा, गरीबों के लिए दरवाजे क्यों नहीं खोलेंगे? जन-धन खाता खुलवाए। 3.5 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते खुले। योजनाओं के पैसे इन खातों में भेजना शुरू किया। हमारे मित्र नीतीश जी कह रहे थे पेंशन राशि बढ़ा दी गई है, ये आपके खाते में ही तो जाएगा। आज महिलाओं के पास इसकी ताकत है।

    6. बिहार में लखपति दीदी की संख्या बढ़ रही है। देश में तीन करोड़ का लक्ष्य रखा है। डेढ़ करोड़ बन चुकी हैं। बिहार मे 20 लाख बनी हैं। चंपारण में 80 हजार बनी हैं। 400 करोड़ का सामुदायिक विकास फंड जारी हुआ है। नारी शक्ति बढ़ाने का काम होगा। जीविका से लाखों महिलाएं सशक्त हुई हैं। एनडीए का विजन है जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। जब युवा आगे बढ़ेगा तो बिहार बढ़ेगा। हमारा संकल्प है 'समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार'।

    7. नीतीश सरकार ने पारदर्शिता के साथ नौकरी दी है। नए निश्चय लिए हैं। केंद्र उनका साथ दे रही है। केंद्र  सरकार ने बड़ी योजना को मंजूरी दी है। नया रोजगार पर 15 हजार मिलेगा एक अगस्त से।

    8. आरजेडी के लोग रोजगार नहीं दे सकते। जो रोजगार के नाम पर आपकी जमीन लिखवा लेते थे। वह लालटेन का दौर था, ये नई रोशनी का बिहार है। इसलिए बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल।

    9. बीते साल में नक्सलवाद प्रहार हुआ है, उसका लाभ युवाओं को मिला है। चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई में पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांस गिन रहा है। आज वहां के युवा सपने देख रहे हैं। हमने संकल्प लिया है। इन्हें खत्म करेंगे। यह नया भारत है।

    10. नया भारत मां भारती के दुश्मानों को खत्म करने के लिए धरती-आसमान एक कर देता है। हमने यहीं से संकल्प लिया था। आज सभी आपरेशन सिंदूर की सफलता की बात कर रहे हैं। एनडीए सरकार के प्रयास से मखाना की कीमत कितनी बढ़ी है। मखाना बोर्ड का गठन कर रहे हैं। मगही पान, जर्दालु, कतरनी व मरचा धान। कितने नाम हैं जो विदेश तक पहचान बना रहे हैं। पीएम किसान योजना से लाभ मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit Live Update: पीएम मोदी ने मोतिहारी से फूंका चुनावी बिगुल, बोले- बनाएंगे नया बिहार, फिर एकबार NDA सरकार

    यह भी पढ़ें- CM Nitish Kumar का युवाओं से एक और वादा, अगले पांच वर्ष में देंगे एक करोड़ नौकरी और रोजगार