Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CM Nitish Kumar का युवाओं से एक और वादा, अगले पांच वर्ष में देंगे एक करोड़ नौकरी और रोजगार

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 01:10 PM (IST)

    Bihar Politics सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी रेल सड़क व अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं। यह बिहार को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि 2005 में हमारी सरकार बनी। उससे पहले राज्य की स्थिति बहुत खराब थी। कहा हमलोंगों ने बिजली मुफ्त कर दी है। इसको अभी कैबिनेट से मंजूर किया जाएगा।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    डिजिटल डेस्क, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के दौरान हमलोगों ने करीब 50 लाख नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। आने वाले दिनों में युवाओं के लिए और काम होगा। वे मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी आज रेल, सड़क व अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इससे बिहार को फायदा होगा। कहा, 2005 में हमारी सरकार यानी एनडीए की सरकार बनी। उससे पहले राज्य की स्थिति खराब थी। यहां विकास का कोई काम नहीं हो रहा था। हमलोग साथ में 20 साल से काम कर रहे हैं।

    पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कहा, पहले वे लोग कुछ भी पैसा नहीं लगाते थे। हमलोग धीरे-धीरे विकास के लिए पैसा बढ़ाते गए। हम सब काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बहुत काम किया गया है। सभी क्षेत्रो में तेजी से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम हुआ है। पुल-पुलिया, सात निश्चय, हर घर बिजली, शौचालय, टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया गया है।

    युवाओं के लिए कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी दी है। 29 लाख को रोजगार दिया। अगले बार 5 वर्ष में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देंगे। उन्होंने हाल ही में सभी वृद्ध, दिव्यांग व विधावाओं की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 करने का भी उल्लेख किया। कहा, इससे एक करोड़ 11 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। अभी तक की सबसे बड़ी घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमलोंगों ने बिजली मुफ्त कर दी है। पहले बिहार में कहां बिजली थी। पहले की सरकार में विकास के काम नहीं हो रहे थे। पटना में आठ घंटे बिजली रहती थी।

    सीएम ने कहा कि जहां कमी देख रहे, उसका समाधान कर रहे हैं। 50 हजार करोड़ की 430 योजनाओं की स्वीकृति दी है। पीएम ने बजट में आर्थिक सहायता दी। पर्यटन, बाढ़ के लिए पैसा दिए हैं। मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट स्थापना, कोसी परियोजना जैसे काम कराए हैं।