Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulldozer Action: ढाका में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, इन इलाके की दुकानें हुईं जमींदोज

    Updated: Sat, 10 May 2025 07:21 PM (IST)

    ढाका नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पहले सूचना देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन खाली नहीं करने पर बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। ढाका-पचपकड़ी रोड और थाना मार्ग समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया जिससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। प्रशासन शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की बात कही। अतिक्रमण के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था।

    Hero Image
    ढाका में अतिक्रमण हटाने के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर

    संवाद सहयोगी, सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। ढाका नगर प्रशासन द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ वृहत अभियान चलाया गया। अभियान के आरंभ होते ही हड़कंप मच गया। नगर प्रशासन द्वारा पूर्व में सूचना देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने उस पर अमल नहीं किया था, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढाका में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

    शनिवार को नगर प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर लेकर सड़क पर उतर गया और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। आनन-फानन में दुकानदार अपना सामान हटाने लगे। अतिक्रमण हटाने का अभियान इतना तेज था कि दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

    प्रशासन ने इन जगहों पर चलाया बुलडोजर

    यह अभियान ढाका-पचपकड़ी रोड, थाना मार्ग से गांधी चौक एवं गांधी चौक से चैनपुर-ढाका ब्रह्म स्थान तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे गांधी चौक पर लगाए गए होर्डिंग को भी प्रशासन ने उखाड़कर फेंक दिया।

    सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया

    कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सड़क के किनारे ब्रिक्स सोलिंग कराया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। पूर्व में भी सूचना दी गई थी। बावजूद इसके सरकारी जमीन को खाली नहीं किया गया था।

    भागलपुर के सबौर में दर्जनों घरों पर चला बुलडोजर

    भागलपुर के सबौर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जन भर घरों पर बुलडोजर चला। सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाया गया, जिसे लोगों ने अतिक्रमित किया था। सबौर अंचल अंतर्गत परघड़ी पंचायत के वार्ड पांच में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

    जिला प्रशासन के निर्देश पर सबौर सीओ सौरभ कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चला। इसमें राजस्व विभाग, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की गई।

    यह अभियान अलीनगर के तालाब के पास चलाया गया। सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि जिला के निर्देश पर अतिक्रमण की कार्रवाई किया गया है। एक-दो घरों को शादी की वजह से छोड़ दिया गया है। शादी के बाद वहां भी एक्शन होगा।

    ये भी पढ़ें

    अवैध बालू खनन करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सारण के जिलाधिकारी ने अफसरों को दी चेतावनी

    हेलो! हम चकाई ब्लॉक से..., साइबर ठगों के नए पैंतरे का शिकार बन रहे ग्रामीण; झटके में हो रहा अकाउंट खाली