Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Gas Cylinder Fire: पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग; 24 से अधिक लोग झुलसे

    By Vijay GiriEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 09:44 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के पलनवा में गुरुवार शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में शाम को खाना बन रहा था कि तभी अचानक से गैस लीक हो गई। गैस लीक होने से एलपीज ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग; 24 से अधिक लोग झुलसे

    संवाद सूत्र, पलनवा/रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)। Gas Cylinder Fire पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच सूचना मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद झुलसे लोगों को उपचार के लिए बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया।

    '...आग तेजी से फैल गई'

    अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अच्छे साह के घर में खाना बन रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने गांव के लोग पहुंचे।

    दो दर्जन लोग झुलसे

    अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने के कारण करीब दो दर्जन लोग झुलस गए। इनमें रंजन साह, मिथलेश साह, काजल कुमारी ,साक्षी कुमारी, जगमति देवी, सोनू कुमार, मुकेश कुमार ,राहुल कुमार, जोधा साह, लालू साह और उसकी मां, संजू, मंजू, प्रदीप, पिंटू, कन्हैया साह आदि हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar News: फर्जी फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर 600 महिलाओं को लगाया चूना, 30 लाख से अधिक की ठगी; 13 एजेंट फरार

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime News : दिवाली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश? बिहार में पंजाब और हरियाणा से आ रहे अवैध हथियार