Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: फर्जी फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर 600 महिलाओं को लगाया चूना, 30 लाख से अधिक की ठगी; 13 एजेंट फरार

    By Kaushal Kishore MishraEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 09:27 PM (IST)

    भागलपुर में फर्जी फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं को लाखों का चूना लगा दिया। महिलाओं को 60 हजार से 2 लाख रुपये तक के लोन का लालच दिया औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    फर्जी फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर 600 महिलाओं को लगाया चूना, 30 लाख से अधिक की ठगी

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। अधिकार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ठगों ने घर-घर जाकर महिलाओं को लोन देने के नाम लाखों रुपये का चूना लगा दिया और भाग निकले। रजिस्ट्रेशन फी के नाम पर ठगों ने महिलाओं से पांच हजार, छह हजार, दस हजार रुपये तक लिए। साथ ही महिलाओं को 65 हजार से दो लाख रुपये तक का लोन देने का वादा किया। फिर मौका पाकर सभी फरार हो गए। 600 महिलाओं से 30 लाख से अधिक की ठगी की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर, इशाकचक, बढ़ई टोला, बी-टोला, लीची बागान, विषहरी स्थान रोड, भट्ठा रोड, गुमटी संख्या दो की रहने वाली महिलाओं को कंपनी के एजेंट ने लोन देकर व्यवसाय कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। इशाकचक स्थित एक मकान में संचालित अधिकार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में ताला लगा कंपनी के सारे पदाधिकारी बुधवार की रात भाग निकले।

    पहले कंपनी कार्यालय पर किया हंगामा, फिर थाने पहुंची महिलाएं

    ठगी की शिकार महिलाएं गुरुवार को कंपनी के कार्यालय पहुंची और वहां ताला लटका देख वहां खूब हंगामा किया। मकान मालिक को भी शक के दायरे में रख खरी-खोटी सुनाई फिर वहां से इशाकचक थाने पहुंच गईं। आक्रोशित महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया। उनकी संख्या दो सौ से अधिक रही होगी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। उन्हें अपनी बात रखने को कहा।

    प्रदर्शनकारियों में रीना देवी, शबाना तबस्सुम, राखी देवी, मुमताज, फरजाना, हेमलता देवी, गुजन कुमारी, रीता सिंह आदि के शिकायत रखने पर इशाकचक पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई। मकान मालिक से कंपनी के पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी ली जिन्हें उन्होंने अपना मकान किराये पर दे रखा था।

    मकान मालिक बोला- मेरा कंपनी पदाधिकारियों से कोई नाता नहीं

    मकान मालिक का कहना था कि उसका कंपनी के लोगों से कोई नाता नहीं था। कंपनी के पदाधिकारी अमित सिंह से किराया लेने तक का नाता था। महिलाओं ने मकान मालिक से पूछताछ के बीच यह शोर मचाना शुरू कर दिया कि पुलिस कंपनी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सुस्त रवैया अपना रही है। मकान मालिक के किरायेदार कंपनी पदाधिकारियों से बेहतर रिश्ते थे।

    लोन के नाम पर ठगी गई महिलाएं इशाकचक थाने में न्याय मिलने की उम्मीद कम होती देख एसएसपी आवास पहुंच गईं। वहां भी घेराव कर इशाकचक पुलिस से न्याय दिलाने की मांग करने लगी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को न्याय के लिए आश्वस्त कर इशाकचक थाने में शिकायत दर्ज कराने वहां से भेज दिया गया। मामले में इशाकचक पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।

    पुलिस को 13 एजेंटों की तलाश

    कंपनी के एजेंट इशाकचक थानाक्षेत्र के अलावा मोजाहिदपुर, हबीबपुर, नाथनगर, ललमटिया, बरारी, सबौर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से भी लोन के नाम पर ठगी कर ली है। ठगी की शिकार हुई महिलाओं की संख्या करीब 600 बताई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ठगी कर कंपनी कार्यालय में ताला लटका कर भागने वाले आधा दर्जन पदाधिकारी और 13 एजेंटों की सूची तैयार कर छानबीन में जुट गई है। ठगी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime News : दिवाली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश? बिहार में पंजाब और हरियाणा से आ रहे अवैध हथियार

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime News : सहारा इंडिया के एमडी और शाखा प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, यहां जानें पूरा मामला