विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उधर गुजरात में मजदूरी करता रहा पति, इधर बिहार में पत्नी को फेसबुक पर हो गया 'इश्क'; कर ली कोर्ट मैरिज

Published: Tue, 15 Apr 2025 03:06 PM (IST)

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी कर ली। महिला के पहले ...और पढ़ें

कोर्ट मैरिज के कागज दिखाते हुए अनिल सहनी और पूजा (जागरण)
कोर्ट मैरिज के कागज दिखाते हुए अनिल सहनी और पूजा (जागरण)

HighLights

  1. फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी
  2. महिला ने पति को छोड़ा, बच्चे साथ
  3. परिवार बच्चे को वापसी मांग रहा

संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। कमतौल, दरभंगा कमतौल थाना क्षेत्र में एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है, जहाँ दो बच्चों कीं मां (पूजा) ने फेसबुक पर बने दोस्त के साथ शादी कर ली है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

फेसबुक पर हुआ प्यार

केवटी थाना क्षेत्र के दुधिया हनुमाननगर गांव की रहने वाली एक महिला, जिसके दो बच्चे हैं - एक पांच साल का और दूसरा एक साल का। महिला की दोस्ती कमतौल के टेकटार पंचायत के अनिल सहनी नामक युवक से फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों ने किया शादी का फैसला

दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। महिला ने अपने बड़े बेटे को ससुराल में छोड़ दिया और छोटे बेटे को लेकर अपने प्रेमी के घर आ गई, जहाँ उन्होंने शादी कर ली।

पति की बेरुखी

बताया जाता है कि महिला का पति, जो गुजरात में मजदूरी करता है, पिछले तीन सालों से न तो पत्नी को खर्चा भेज रहा था और न ही मिलने आ रहा था। इससे तंग आकर महिला ने पति से तलाक मांगा।

तलाक और विवाद

पति ने महिला को जाने की अनुमति दे दी, लेकिन बड़े बेटे को अपने पास रखने की शर्त रखी। महिला बड़े बेटे को ससुराल में छोड़कर चली गई। अब पति का परिवार छोटे बेटे को भी वापस मांग रहा है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 'पत्नी का हक चाहिए तो कबूल करो...', BPM ने खोला अशरफ की करतूतों का काला चिट्ठा

ये भी पढ़ें- बेताबी ऐसी कि शादी की तारीख का भी नहीं हुआ इंतजार, अजीत और अंजली ने भागकर लिए 7 फेरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।