यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar crime: दरभंगा में दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; युवक की मौत
दरभंगा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक ...और पढ़ें

HighLights
- रतनपुर-जाले पथ में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- लूट के दौरान युवक को बदमाशों ने मारी गोली
- छापेमारी कर अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता, दरभंगा : जिले के कमतौल थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को लूट कर गोली मार दी। बदमाशों ने क्षेत्र के रतनपुर-जाले पथ पर पहले वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है, साथ ही अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
दोस्त के साथ बाइक पर निकला था युवक
पुलिस के अनुसार, रतनपुर निवासी रामबालक ठाकुर के बेटा राजेश ठाकुर (24) अपने दोस्त शिवम ठाकुर के साथ जाले जा रहा था।
इसी दौरान बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे बीच रास्ते घेर लिया और हथियार के दम पर राजेश की जेब पैसे लूटने लगे, राजेश ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हो गई मौत
बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन राजेश का दोस्त शिवम उसे गंभीर हालात में लेकर ब्रह्मपुर स्थित एक अस्पताल पहुंचा।
हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और राजेश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और राजेश की मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः बिहार में दैनिक जागरण के एक और पत्रकार पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा- जल्द होगा खुलासा
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा का मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ राजेश की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ेंः बिहार में अपराधी बेखौफ : बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
