Railway News: बक्सर से चलने वाली कई ट्रेनों का बदला समय, Vande Bharat और पूर्वा भी शामिल, पढ़ें नया टाइम टेबल
Buxar News गरीब रथ हमसफर विभूति लोकमान्य तिलक विक्रमशिला दानापुर-पुणे जनसाधारण और अंत्योदय एक्सप्रेस की समयसारणी में भी बदलाव किया गया है। यात्री एक बार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक कर लें ताकि यात्रा करने में आसानी हो। इनमें से कई ट्रेनें अब पुराने टाइम टेबल के मुकाबले 20 मिनट तक पहले ही बक्सर से गुजर जा रही हैं।

जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: पूर्व मध्य रेलवे के बक्सर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदल गया है। इन ट्रेनों के पुराने समय के अनुसार चलने वाले लोगों की गाड़ी छूट रही है। रेलवे ने नई समयसारणी एक जनवरी के प्रभाव से ही लागू कर दी है।
पूर्व मध्य रेलवे की ओर से उन प्रमुख ट्रेनों की जानकारी अलग से भी साझा की गई है, जिनका समय बदला गया है। वंदे भारत, पूर्वा, गरीब रथ, हमसफर, विभूति, लोकमान्य तिलक, विक्रमशिला, दानापुर-पुणे, जनसाधारण और अंत्योदय एक्सप्रेस का बक्सर में आने-जाने का समय बदला है। इनमें से कई ट्रेनें अब पुरानी समयसारणी के मुकाबले 20 मिनट तक पहले ही बक्सर से गुजर जा रही हैं।
ये है नया टाइम-टेबल
- पाटलिपुत्र जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली एलटीटी पाटिलपुत्र एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों दिशाओं में पहले आकर पहले जा रही है।
- 12142 अप एलटीटी अब पुराने समय दोपहर 12.42 बजे की बजाय 12.35 बजे आकर दो मिनट बाद डीडीयू की ओर जाने के लिए खुल रही है।
- डाउन में यही ट्रेन 12141 रात को 1.41 बजे की बजाय 1.33 बजे आकर दो मिनट बाद पाटलिपुत्र की तरफ जाने को खुल रही है।
- 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस अब रात के 12.32 की बजाय 12.25 बजे बक्सर पहुंचने के दो मिनट बाद डीडीयू की ओर जाएगी।
- 12235 मधुपुर हमसफर अब रात के 23.06 बजे की बजाय 22.55 में ही बक्सर आएगी। इस ट्रेन का आरा, मोकामा और किउल में भी समय बदला है।
- डाउन में यही ट्रेन यानी 12236 दिल्ली की तरफ से सुबह 3.48 की बजाय 3.40 बजे आएगी। 12303 पूर्वा एक्सप्रेस शाम 5.40 की बजाय अब 5.18 में ही बक्सर आएगी।
- 12333 अप विभूति एक्सप्रेस अब सुबह 6.02 मिनट की बजाय 5.44 बजे ही बक्सर आ रही है।
- 12367 विक्रमशिला शाम 6.30 की बजाय 6.18 बजे बक्सर आएगी। 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस अब रात 8.15 की बजाय 7.58 में बक्सर आ रही है।
- 13292 लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस अब रात 9.06 बजे की बजाय 8.46 बजे ही बक्सर आ जाएगी।
विभूति और दानापुर-पुणे के विस्तार की चल रही बात
बक्सर से गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के विस्तार की चर्चा तेजी से चल रही है। इनमें विभूति एक्सप्रेस को प्रयागराज रामबाग की बजाय श्रीगंगानगर से खोलने की बात है। उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
अगर ऐसा होता है, तो यह ट्रेन पुरानी तूफान एक्सप्रेस का रूट काफी हद तक फालो करेगी। इसी तरह तरह दानापुर-पुणे को दानापुर की बजाय भागलपुर या सहरसा से खोलने की मांग हो रही है। हालांकि इन दोनों मांगों पर रेलवे बोर्ड की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जिनके समय में हुआ बदलाव
ट्रेन का नाम - पुराना समय - नया समय
22345 अप गोमतीनगर वंदे भारत - सुबह 7.21 - सुबह 7.18
22346 डाउन गोमतीनगर वंदे भारत - रात 9.54 - रात 9.47
13257 अप जनसाधारण एक्सप्रेस - शाम 5.18 - शाम 5.01
22563 अप अंत्योदय एक्सप्रेस - सुबह 8.28 - सुबह 7.48
Patna News: बिहार में BSNL की यह सेवा हो जाएगी बंद, 15 जनवरी तक अंतिम मौका, सरकार ने लिया फैसला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।