Ara News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कार्यपालक सहायक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कार्यपालक सहायक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक जितेन्द्र कुमार शाहपुर थाना के निवासी थे और जगदीशपुर प्रखंड के बसौना पंचायत में पदस्थापित थे। बारिश के कारण बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। घायल अमर कांत सिंह को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जमुआं मोड़ के समीप शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक कार्यपालक सहायक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे साथी घायल हो गए।
सदर अस्पताल आरा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक 30 वर्षीय जितेन्द्र कुमार शाहपुर थाना के बनाही वार्ड तीन निवासी लालू यादव के पुत्र थे।
पेशे से पंचायती राज विभाग में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में जगदीशपुर प्रखंड के बसौना पंचायत में पदस्थापित थे। बारिश के दौरान कीचड़ के कारण बाइक फिसलने और पोल से टकराने के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है।
रविवार की सुबह सदर अस्पताल आरा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घायल अमर कांत सिंह की हालत भी गंभीर है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छाया है।
यह भी पढ़ें- Buxar Accident: कोचस-चौसा मुख्य मार्ग पर ट्रक और टेम्पो की टक्कर में किशोर की मौत, छह घायल
यह भी पढ़ें- Hajipur Crime: भगवानपुर में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, PMCH रेफर; आरोपी गिरफ्तार

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।