Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajipur Crime: भगवानपुर में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, PMCH रेफर; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:43 AM (IST)

    हाजीपुर के भगवानपुर में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक रवि शेख कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल की बहन ने चाचा संजय कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई।

    Hero Image
    हाजीपुर के भगवानपुर में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकभुआ गांव में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चाचा हथियार समेत मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक स्थानीय संतोष कुमार सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रवि शेख कुमार बताया जा रहा है। युवक के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल की बहन ने अपने चाचा संजय कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद छापेमारी कर आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय संतोष कुमार सिंह और उनके भाई संजय कुमार सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर संजय सिंह ने अपने भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद संजय सिंह घर से फरार हो गया। घटना के संबंध में घायल की बहन ने बताया कि जमीन विवाद में उसके चाचा संजय सिंह ने उसके भाई को गोली मार दी। उसने बताया कि संजय सिंह टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने के बाद घर आया और गाली-गलौज करने लगा। मेरे भाई ने विरोध किया तो उसकी बहू कारतूस लेकर आई और उसकी पत्नी लाइसेंसी हथियार लेकर आई और बोली कि मुझे गोली मार दो। इस पर चाचा ने हमारे भाई को गोली मार दी।

    उसने दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक मेरे भाई को लगी। उसने बताया कि हमारे चाचा हमारी जमीन में मकान का पिलर दे रहे थे। हमारे पिता ने इसका विरोध किया और इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर उसने उन्हें गोली मार दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

    इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आपसी विवाद में चाचा द्वारा भतीजे को दाहिने जांघ में गोली मारने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।