Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Singh पत्नी से तलाक के मामले में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे, जज के सामने रखी बात, नहीं पहुंची ज्योति

    By Deepak SinghEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    Pawan Singh Divorce दूसरी पत्नी से तलाक के मामले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से आरा के सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां जज के सामने अपना पक्ष रखा। हालांकि उनकी पत्नी अदालत के सामने पेश नहीं हो सकीं। वहीं पवन सिंह के अधिवक्ता ने मीडिया में पवन सिंह का पक्ष रखा। अधिवक्ता सुदामा सिंह ने बताया कि तलाक के मामले में ट्रायल चल रहा है।

    Hero Image
    Pawan Singh पत्नी से तलाक मामले में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे (जागरण)

    जागरण संवाददाता, आरा। Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं प्रसिद्ध गायक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में बुधवार को फिर आरा सिविल कोर्ट पहुंचे।

    चार महीने के अंदर वे तीसरी बार कोर्ट पहुंचे हैं। इससे पूर्व सात अक्टूबर को भी भोजपुरी स्टार पवन सिंह सुनवाई के लिए आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे।

    पवन सिंह के अधिवक्ता ने रखा पवन सिंह का पक्ष

    भोजपुरी फिल्म स्टार के अधिवक्ता सुदामा सिंह ने बताया कि तलाक मामले ट्रायल चल रहा है। बुधवार को सिने स्टार गवाही देने कोर्ट आए थे। उन्होंने ने अपने पक्ष में सार्थक गवाही दी है। करीब डेढ़ घंटे तक गवाही चली। अभी तक इस मामले में चार बार गवाही हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट में नहीं आई थी पत्नी

    कोर्ट में गवाही के दौरान पत्नी ज्योति सिंह नहीं आई थी। सिर्फ भोजपुरी सिने स्टार ही गवाही देने के लिए उपस्थित हुए थे।

    इधर, कोर्ट पहुंचे पवन सिंह ने कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के समक्ष अपनी बातों को रखा।

      पवन सिंह को देखने के लिए कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़

    पवन सिंह की दोनों शादी असफल रही

    बता दें कि पवन सिंह ने पहली शादी 2014 में नीलम से की थी जो कि असफल रही थी। लेकिन इसके बाद फिर उन्होंने साल 2018 में फिर ज्योति सिंह से शादी की। लेकिन यह शादी भी असफल रही। दोनों के बीच शादी के कुछ साल बाद ही विवाद शुरू हो गया था। अब मामला तलाक तक पहुंच चुका है।

    पवन सिंह किसी भी हालत में तलाक लेना चाहते हैं और इसलिए वह लगातार कोर्ट में चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, मामला सुलझता दिख नहीं रहा है।

    पत्नी ज्योति सिंह ने पांच करोड़ रुपये मांगे थे

    पूर्व में दलीलों के दौरान पवन सिंह के वकील सुदामा सिंह ने बताया था कि ज्योति सिंह के द्वारा पहले पांच करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। न्यायाधीश के समझाने पर वे तीन करोड़ रुपए और नोएडा एक फ्लैट मांगी थी।

    लेकिन पवन सिंह अपनी सहूलियत के हिसाब से उनको एक करोड़ रुपए देने की बात को रखा था। हालांकि इसपर ज्योति सिंह राजी नहीं हुई थी। जिसके बाद से ही मामला सुलझने के बजाय बिगड़ गया था। अब दो बार रिकॉन्सलिंग के बाद ट्रायल शुरू किया गया है। जिसपर बुधवार को पवन सिंह ने अपनी पहली गवाही पेश की है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar IAS Posting: बिहार में 10 आईएएस की पोस्टिंग, टॉपर शुभम कुमार को बड़ा पद, CM नीतीश ने अपने क्षेत्र में दी ड्यूटी

    Bihar News: शिक्षा माफिया बच्चा राय के घर 'नोटों का पहाड़', गिनती करते-करते हांफी मशीन, पुलिस को मिले अहम सुराग