Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: आरा जंक्शन ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, रेलवे को कर दिया खुश

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 01:05 PM (IST)

    हाजीपुर रेलवे जोन की टॉप-30 स्टेशनों की सूची में आरा जंक्शन शीर्ष 10 में शामिल है। आरा जंक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ 133.62 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक सौ 33 करोड़ 62 लाख का राजस्व रिकार्ड हासिल किया 

    जागरण संवाददाता, आरा। हाजीपुर रेलवे जोन ने टॉप-30 स्टेशन की लिस्ट जारी की है, जिसमे आरा जंक्शन टॉप 10 में अपना स्थान बकरार रखा है। आरा जंक्शन के लिए यह गर्व की बात है। आरा जंक्शन से रेलवे की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 133 करोड़ 62 लाख का राजस्व आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मध्य रेलवे ने स्टेशनों से होने वाली आय के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक पहली बार आरा जंक्शन ने न केवल 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया, बल्कि 133 करोड़ 62 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

    टॉप टेन में रहा आरा

    100 करोड़ी क्लब में शामिल होते हुए आरा जोन में टॉप टेन में रहा। सबसे ज्यादा राजस्व पटना जंक्शन ने आठ अरब 16 करोड़ रुपये अर्जित कर दिए। रिजर्वेशन टिकट से आरा जंक्शन से 6 करोड़ 63 लाख 61 लोगों ने आरा स्टेशन से यात्रा किया।

    जबकि राजेंद्र नगर से 4 करोड़ 82 लाख 802 लोगों ने लंबी दूरी की यात्रा किया। आरा जंक्शन पर यूटीएस से 38 करोड़ 34 लाख मिला है। वहीं, पीआरएस से 89 करोड़ 55 लाख प्राप्त हुआ है। एक साल जनरल टिकट व रिजर्वेशन में 12 करोड़ 76 लाख 35 हजार लोगों ने यात्रा किया है।

    देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच यात्री परिवहन में रेलवे पर बढ़ती निर्भरता का असर है कि आरा जैसे छोटे जंक्शन से भी रेलवे को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल किया है।

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरा जंक्शन पूर्व मध्य रेल के 100 करोड़ी क्लब वाले स्टेशनों में शामिल हो चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल से मार्च तक होता है। पिछले साल की तुलना में करीब 35 करोड़ की राजस्व की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 2023-24 में आरा जंक्शन ने रेलवे को 98 करोड़ 65 लाख रुपये का योगदान दिया था।

    आरा जंक्शन पर मात्र दो एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती है, जिसमें आरा दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन एवं आरा रांची एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित रखा गया है। जबकि अन्य ट्रेन जैसे गरीब रथ व कैपिटल एक्सप्रेस, ट्रेन आरा से हो जाने के बाद आने वाले दिनों में यह अकड़ा 200 करोड़ की पार हो जाएगी।

    इस साल कीर्तिमान हासिल करेगा आरा

    इस साल आरा जंक्शन फिर कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। आरा जंक्शन ने ईसीआर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों को पीछे छोड़ टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है।

    आरा की उपलब्धि इसलिए भी खास है कि यहां से लंबी दूरी की महज एक-दो ट्रेनों का ही परिचालन होता है। जबकि, कई ऐसे स्टेशन आरा से पीछे हैं, जहां से अधिक संख्या में लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं।

    इसी अवधि में आरा से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 12 करोड़ लाख 76 लाख  35 हजार रही। वहीं, आरा जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करने वाले यात्रियों की संख्या 60 लाख 98 हजार 565 रही, यानी आरा जंक्शन का कुल फुटफाल इस अवधि में 12763534 रहा ।

    राजस्व के मामले में सूची में शीर्ष पर पटना, दूसरे पर दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, नौ पर राजेन्द्र नगर व आरा 10 से पीछे नौवें स्थान पर 11 वे स्थान पाटलिपुत्र है। वहीं, बक्सर 12 वे नंबर पर है। यात्री सुविधाओं के मामले में फिसड्डी है।

    राजस्व के मामले में नए कीर्तिमान गढ़ रहा आरा जंक्शन यात्री सुविधाओं के मामले में फिसड्डी है। न ढंग का टॉयलेट है और न ही प्रतीक्षालय है। एक प्रतीक्षालय है भी तो वह कूलियों को दे दिया गया है।

    प्लेटफॉर्म नंबर दो की ऊंचाई कम होने से आए दिन हादसे होते हैं और ट्रेन में चढ़ने-उतरने के क्रम में यात्रियों की जान जाती है। सभी प्लेटफॉर्म पर उतरने के लिए एस्कलेटर तक नहीं है।

    राजधानी एक्सप्रेस और पटना-इंदौर के ठहराव की मांग नहीं हुई पूरी

    लम्बे वक्त से यात्रियों द्वारा आरा जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस और पटना इंदौर, सीमांचल एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन अबतक दानापुर रेल मंडल व हाजीपुर मुख्यालय द्वारा इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है।

    वहीं, कैपिटल एक्सप्रेस और कोलकाता गरीब रथ को फिलहाल आरा जंक्शन से 31 जुलाई तक स्पेशल के तौर पर विस्तार दिया गया है। जिससे यात्रियों को लाभ तो हुआ है, लेकिन यात्रा करने के लिए दो बार रिजर्वेशन करवाना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें-

    Indian Railways: बिहार को मिल गया एक और नया रेलवे स्टेशन, बेगूसराय से लेकर पटना तक जाना होगा आसान

    Bihar News: बिहार का राजस्व बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार ने लिए 2 बड़े फैसले, कम आय वालों को मिलेगी मजबूती