Ara News: आरा में अचानक 42 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? SP राज के आदेश पर हुआ एक्शन, सामने आई वजह
Bihar Crime News बिहार के भोजपुर जिले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एसपी राज के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस के द्वारा जिले में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं शराब पीने के मामले में अठारह लोगों को दबोचा गया है।
जागरण संवाददाता,आरा। एसपी राज के आदेश पर कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी को लेकर चलाए गए छापामारी अभियान में 42 पकड़े गए।
इसमें हत्या में एक, एससी-एसटी एक्ट में एक, वारंट में अठारह, शराब पीने में अठारह व शराब बिक्री करने में चार पुलिस के हत्थे चढ़े है। अभियान के दौरान 17 अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा गया। करीब 1700 लीटर शराब विनष्ट किया गया।
इसके अलावा, करीब 84 लीटर देसी एवं पांच लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस दौरान करीब 299 जमानतीय, 358 अजमानतीय वारंटों के अलावा 54 कुर्की का निष्पादन किया गया।
बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया
- एक बाइक, तीन मोबाइल व चार बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में धीरज चौधरी को धर दबोचा। वह कोईलवर के कुल्हड़िया गांव का निवासी है।
- पुलिस के अनुसार, 16 मई 2023 को बलुआं गांव में भोज के दौरान पूरी को लेकर उपजे विवाद में सत्य नारायण चौधरी की पीटकर हत्या कर दी गई।
- मृतक की पत्नी मीना देवी ने प्राथमिकी कराई थी। गीधा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में एक आरोपित को पकड़ा है।
पुलिस पर हमला में एक समेत अन्य मामलों में 43 आरोपित गिरफ्तार
बता दें कि बिहार के कई जिलों में गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उधर, नवादा जिले में कई बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के नेतृत्व में नवादा पुलिस द्वारा आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
10 जनवरी को नवादा पुलिस द्वारा आरोपितों को पकड़ने के लिए सभी थाना क्षेत्रों मे छापामारी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी के क्रम में दुष्कर्म मामले में एक, पुलिस पर हमला में एक, शराब मामले में 12 अन्य मामले में 29 समेत कुल 43 फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा, उनके पास से 1169.05 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। वारंट के निष्पादन की संख्या 34 एवं कुर्की के निष्पादन की संख्या दो है।
वाहन जांच के क्रम में तीन लाख 57 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई। इसके अलावा बाइक-आठ, ट्रैक्टर- एक बरामद किया गया। साथ ही एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया और 225 लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब नष्ट कर दिया गया।
जहानाबाद में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद में सदर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो के विरुद्ध न्यायालय से कुर्ती वारंट जारी था।
एक स्थाई वारंटी के साथ-साथ दो अन्य लोग शामिल हैं। बताते चलें कि पुलिस फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध लगातार गिरफ्तारी अभियान चला रही है। जिसके तहत कई लोग सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
गोपालगंज में दिनदहाड़े शिक्षक का मर्डर, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप
मायके की जमीन बिक्री के 1.5 करोड़ में हिस्सा मांगने पर बुआ का मर्डर, स्कॉर्पियो में आए थे हत्यारे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।