Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: RK Singh ने खुलकर शराबबंदी का किया विरोध, आरा में बोले- 'इसे हटाया जाना चाहिए मैं भी...'

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 11:22 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में शराबबंदी को युवा पीढ़ी के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण युवा नशा के चपेट में आ रहे हैं और शराब के धंधे में भी जुट रहे हैं। उन्होंने शराबबंदी को हटाने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने किसानों की जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। फ़ोटो- जागरण

    संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। प्रखंड क्षेत्र के सरैयां स्थित भीखम दास के मठिया प्रांगण में किसान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

    उन्होंने कहा कि आज के युवा नशा के चपेट में आ रहे हैं, इसके साथ शराब के धंधा में भी जुट रहे है, शराब बंदी को हटाने के लिए मैं भी सहमत हूं।

    उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन शराब धंधेबाजों को पकड़ने में व्यस्त हो जाती है। इस दौरान किसानों के अपनी जमीन के दाखिल खारिज कराने में आ रही समस्या के समाधान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री से कहीं गई।

    जिसपर तत्काल जिलाधिकारी से बात कर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समाधान कराने की आश्वासन दिया। वहीं, सरैयां में महिला महाविद्यालय खोलने तथा सरैयां बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी गई।

    भाजपा नेता सह समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि आरके सिंह हमेशा क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक दयाशंकर सिंह तथा अध्यक्षता किसान धर्मराज महतो ने किया।

    कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, इंद्रभान सिंह तथा घाघंर मठ के महंथ श्री बैकुंठ नाथ जी महाराज समेत कई भाजपा कार्यकर्ता थे।

    एनडीए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: राघवेन्द्र

    • बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अपने आवास पर विधानसभा के सभी छह मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
    • बैठक में भाजपा द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई। सभी मंडल अंतर्गत सभी बूथों पर बीएलए को दुरूस्त किया जाएगा।
    • उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों के घर-घर जाना होगा।
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा मां आरण्य देवी मंदिर के पुनः निर्माण के लिए पांच लाख रूपये की राशि प्रदान करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर आभार व्यक्त किया गया।

    आरा स्टेशन का नाम बदलने को लेकर क्या बोले विधायक?

    सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा स्टेशन के नाम बदलने के प्रस्ताव पर बैठक में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक ने कहा कि पूर्व के आरा सांसद संसद में दहाड़ते थे और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा कुछ न कुछ लाते थे, लेकिन वर्तमान सांसद शून्यकाल में ही केवल बोलते है। ऐसा न हो कि ये शून्य ही बन जाएं।

    आरा स्टेशन के नाम के बदलने का प्रस्ताव हम सभी जिले वासियों के लिए दुख की बात है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

    भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि धनंजय तिवारी भाजपा के एक अच्छे कार्यकर्ता है। 

    यह भी पढ़ें-

    दो भाजपा नेता आमने-सामने, आरके सिंह के बयान पर मचा बवाल; आरा विधायक बोले- 'दिमाग में अगर कोई बात भी आई...'

    RK Singh: हार के बाद भी आरके सिंह से नहीं छूट रहा आरा का मोह, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया भावुक संदेश