यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RK Singh: हार के बाद भी आरके सिंह से नहीं छूट रहा आरा का मोह, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया भावुक संदेश
Bihar Politics आरके सिंह सबसे पहले कोईलवर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- आरके सिंह पहुंचे आरा संसदीय क्षेत्र
- आरके सिंह का यहां भव्य स्वागत किया गया
- आरके सिंह ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात की
जागरण संवाददाता,आरा। Bihar Political News Today: पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के शुक्रवार को आरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने विभिन्न प्रखंडों में काय्रक्रम के बाद आरा परिसदन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। पूर्व मंत्री ने जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें लोकसभा चुनाव में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।
मैं भोजपुर जिला की सेवा करता रहूंगा: आरके सिंह
आरके सिंह (RK Singh) ने कहा कि भोजपुर जिला के जनता ने मुझे दो बार यहां से सांसद बनाया है और इस बार भी मुझे यहां की जनता ने साढे चारे लाख से अधिक वोट दे कर आशीर्वाद दिया। मैं भोजपुर जिला की सेवा करता रहूंगा। मुझे यहां से बहुत लगाव है। मैं सुख- दुख का हमेशा साथी रहूंगा।
जिले में विकास का कार्य होता रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने पिछले दिन भास्कर मिश्रा के इकलौते पुत्र की हुई मृत्यु पर उनके घर जा कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दिया।
जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार का चयन
उदवंतनगर जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुखिया दिनेश कुमार उर्फ नेपाली को और संदेश में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार का चयन किया गया है। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जदयू के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को मनोनयन पत्र दिया गया।
इसके साथ ही दोनों प्रखंड अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष ने एक सप्ताह में प्रखंड कमेटी का गठन कर जिला मुख्यालय को देने का निर्देश दिया है। मौके पर उदवंतनगर के नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ नेपाली ने कहा प्रखंड क्षेत्र में पार्टी के लिए पूरे तन मन से कार्य करूंगा, पार्टी में सदस्यों का विस्तार करने के साथ पिछड़े, अती पिछड़े और दलितों को मान सम्मान दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मनोनयन पत्र देने के प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, संजय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष फिरोजा खातून, दुर्गा पटेल, अमरीश सिंह, सुमेर सिंह कुशवाहा, चिंटू बाबा, सुमित कुमार पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को बिहार का बताने लगे नीतीश के खेल मंत्री, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
