Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police Transfer: भागलपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 02:54 PM (IST)

    भागलपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 36 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। 2018 और 2019 बैच के अधिकारियों को इशाकचक कहलगांव और साइबर थाने जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है जिससे कार्य संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

    Hero Image
    36 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र, भागलपुर से हटाकर विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। स्थानांतरित अधिकारियों में 2018 और 2019 बैच के पदाधिकारी शामिल हैं।

    जिन्हें जिले के प्रमुख थानों जैसे इशाकचक, कहलगांव, बरारी, सुल्तानगंज, महिला थाना, साइबर थाना, रसलपुर, तातारपुर, डायल-112 वाहन इकाई आदि में तैनात किया गया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर योगदान करें और अनुपालन प्रतिवेदन सौंपें।

    पुलिस विभाग में इस फेरबदल से कार्य संचालन में गति आने और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar Police Transfer: पुलिस मुख्यालय ने 62 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, 1 अगस्त तक ज्वाइनिंग का आदेश

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें