Lalu Yadav News: लालू-तेजस्वी पर मंत्री जी ने मारा ऐसा ताना... कि बिहार में उठ गया सियासी तूफान
Lalu Yadav News बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बाजी मारने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष की रस्साकशी तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव माय समीकरण के साथ डटे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने उनकी सोच को चरवाहा विद्यालय से प्रेरित बताया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Lalu Yadav News राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी गोलबंदी तेज कर दी है। माय समीकरण के साथ ही राजद पिछड़ों को साधने में जुटा है। तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे के साथ बिसात बिछाई जा रही है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते और उनकी कैबिनेट के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने मोर्चा संभाल लिया है।
Bihar Elections 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले राजद-कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने लालू यादव को चरवाहा विद्यालय की राजनीतिक सोच वाला बता दिया है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को निशाने पर लेकर लताड़ते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने बिहार चुनाव 2025 (Bihar Chunav 2025) के पहले ही अपनी हार मान ली है।
लोकतंत्र पर अनर्गल सवाल उठा रहा विपक्ष
बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि विपक्ष (Tejashwi Yadav) घबराहट में है। लालू, तेजस्वी, राहुल गांधी व अन्य नेता लोकतंत्र की खूबसूरती पर अनर्गल सवाल उठा रहे हैं। यह स्वस्थ व निष्पक्ष चुनावी परंपरा के लिए अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष (Lalu Yadav RJD) बिहार विधानसभा चुनाव में होने वाली करारी हार से पहले अपने लिए बहाना तलाश रहा है।
चुनाव आयोग पर सवाल उठाना सही नहीं
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission of India) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना निश्चित ही लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। झूठ फैलाकर बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास विपक्ष के नेताओं की बौखलाहट को दिखाता है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष (Tejashwi Yadav) पर सवाल उठाते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले यह बताएं कि उनके माता - पिता (Lalu Yadav News) लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहार के जिलों में (Bihar Politics News) में कितने मेडिकल-इंजीनियरिंग कालेज खोले गए?
यह भी पढ़ें : Indian Railways : रेलवे का बड़ा फैसला... 5 से 50 रुपये तक ट्रेनों में बढ़ा किराया; यहां देखें विस्तार से
चरवाहा विद्यालय वाले बांट रहे कलम
मंत्री ने पूर्व रेल मंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक सोच चरवाहा विद्यालय से प्रेरित है। राजनीतिक ढोंग करते हुए ये लोग आज कलम बांट रहे हैं। बिहार की जनता (Bihar Politics) इस तरह की मानसिकता वाले लोगों को अच्छे से पहचान चुकी है। मतदाता इन पर किसी सूरत में भरोसा करने वाले नहीं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।