Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: शख्स कर रहा था दूसरी शादी, अचानक पहुंच गई पहली पत्नी; फिर जो हुआ...

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 02:25 PM (IST)

    भागलपुर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। रसलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की दूसरी शादी उसकी पहली पत्नी के आने से रुक गई। मनोज पंडित ने अपनी पहली पत्नी सेखा देवी के बारे में छिपाकर दूसरी शादी की कोशिश की थी। लेकिन जब पहली पत्नी ने लड़की के घर पहुंचकर जानकारी दी तो शादी रद कर दी गई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी पश्चिम टोला में पीरपैंती बाराहाट निवासी मनोज पंडित की दूसरी शादी पहली पत्नी के पहुंच जाने के कारण रुक गई। मनोज पंडित अपनी दूसरी शादी रचाने के लिए पूरे बराती और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे वाले थे।

    दूसरी शादी की सूचना मिलते ही पहली पत्नी सेखा देवी अपनी मां के साथ लड़की के घर पहुंचकर जानकारी दी। मनोज पंडित की शादी पहले ही झारखंड के मेहरमा की रहने वाली सेखा देवी के साथ हुई थी। लेकिन दोनों के बीच काफी दिनों से किन्हीं बातों को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंबित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 अप्रैल को आने वाली थी बरात

    • मनोज पंडित पिता बासुकी पंडित पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी रचाने वाले थे।
    • बरात 10 अप्रैल को आने वाला था।
    • लड़की के परिवार वाले और रिश्तेदारों ने बरात के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी।
    • टेंट, पंडाल व साउंड सिस्टम लगाकर शादी के माहौल में रमे हुए थे।
    • वैवाहिक कार्यक्रम शुरू था।
    • लड़की को हल्दी और मेहंदी लगाई जा रही थी।
    • उसी वक्त मनोज की पहली पत्नी सेखा देवी आ गई। उसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

    जमकर हुआ बवाल

    लड़की वालों को मनोज की पहली शादी के बारे में पता लगा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों को इस बात की जानकारी दी। शादी रद्द कर दी गई है। शादी के लिए बरात नहीं आई। हालांकि इस संबंध में रसलपुर थाना को कोई सूचना नहीं है।

    ग्रामीणों के दबाव पर प्रेमी-युगल की मंदिर में शादी

    उधर, शंभुगंज (बांका ) के चकरतनी गांव में चार दिनों से प्रेमी के घर रह रही प्रेमिका की शादी ग्रामीणों के दवाब पर रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में करा दी गई। दरअसल, चकरतनी गांव के श्याम सिंह के पुत्र सुजीत कुमार का मुंगेर जिले के खड़िया निवासी अवधेश की पुत्री सोनी कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
    युवती के माता-पिता दिल्ली गए थे। इधर सुजीत ने चार दिन पूर्व सोनी को भगाकर गांव लाया। अंजान युवती को देख गांव में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों द्वारा पूछने पर सुजीत गोल-मटोल जवाब देने लगा। अंततः जब ग्रामीणों को सच्चाई का पता चला तो दवाब पर रतनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
    यह भी पढ़ें-

    comedy show banner
    comedy show banner