विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Jobs 2025: 'स्वच्छता साथी' के पदों पर भर्ती, MSc डिग्री वाले भी लाइन में लगे; इतनी मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 21 Jan 2025 02:37 PM (IST)

बिहार में बेरोजगारी का आलम यह है कि एमएससी डिग्री धारक भी मात्र छह हजार मानदेय के लिए स्वच्छता साथी ...और पढ़ें

स्वच्छता साथी के साक्षात्कार के लिए लिस्ट में अपना नाम देखते अभ्यर्थी। जागरण
स्वच्छता साथी के साक्षात्कार के लिए लिस्ट में अपना नाम देखते अभ्यर्थी। जागरण

HighLights

  1. स्वच्छता साथी के साक्षात्कार में मास्टर डिग्रीधारी भी कतार में
  2. छह हजार रुपये मानदेय पर कार्य करने के लिए किया आवेदन
  3. पहले दिन साक्षात्कार के लिए 78 अभ्यर्थियों की सूची जारी
  4. 13 पदों के लिए 190 लोगों ने किया है आवेदन

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बेरोजगारी का आलम यह कि अब एमएसएसी (मास्टर ऑफ साइंस) पास युवक भी मात्र छह हजार मानदेय के लिए 'स्वच्छता साथी' के 13 पदों के लिए साक्षात्कार देने आए हुए थे। सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम सभागार में युवाओं की कतार लगी रही। पहले दिन साक्षात्कार के लिए 78 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई। इनमें से 50 का साक्षात्कार लिया गया।

बता दें कि शहर के 51 वार्डों की सफाई कार्य की निगरानी स्वच्छता साथी को करनी है। उन्हें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करना है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने न्यूनतम मैट्रिक पास योग्यता निर्धारित की है। पर नौकरी चाहने वालों में उच्च शिक्षा प्राप्त युवक भी हैं।

शैक्षिक अभिलेख देख रह गए दंग

निगम में सोमवार को साक्षात्कार शुरू हुआ। जब निगम कर्मियों ने आवेदनकर्ताओं का शैक्षिक अभिलेख देखा तो वे दंग रह गए। छह हजार मानदेय वाली इस नौकरी के लिए बारहवीं की बात तो दूर मास्टर डिग्रीधारक भी लाइन में खड़े थे। कई ऐसे भी थे जो थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कर रहे थे। वहां उन्हें 12 हजार रुपये मिल रहे हैं। बावजूद पार्ट टाइम जाब के लिए आवेदन किया था।

तीन सदस्यीय टीम का गठन

साक्षात्कार लेने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम में एसडब्ल्यूएम पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव व सहायक अभियंता मनीषा रानी थीं। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में कार्य और अनुभव आदि का भी आंकलन टीम ने किया।

तीन आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से भी कम

13 पदों के लिए 190 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए हैं। पहले दिन साक्षात्कार के लिए जारी सूची में तीन आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से कम थी। जिस कारण उन्हें अयोग्य मान लिया गया। 50 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। सूची के अनुरूप नहीं आने वाले अभ्यर्थियों को मंगलवार को अवसर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों से स्वच्छता आधारित व उनके कार्य अनुभव से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार के लिए प्रतिनियुक्त तीन अधिकारी 20-20 अंक देंगे। कुल मिलाकर 60 अंक निर्धारित किया गया है।

सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, मैट्रिक पास के लिए तीन अंक, इंटर पास के लिए चार और स्नातक और इससे अधिक की डिग्री के लिए पांच अंकों की ग्रेस मार्किंग मिलेगी। अनुभव, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन में तीन, सेनिटेशन में पांच नंबर, सोर्स सेरिग्रेशन घर-घर कचरा संग्रहण में तीन, प्रोसेसिंग जान रहे हैं तो पांच अंक मिलेंगे।--

कार्यालय अधीक्षक ने जताई आपत्ति

नगर निगम सभागार में आयोजित स्वच्छता साथी के साक्षात्कार के लिए गठित टीम में शामिल नहीं करने पर कार्यालय अधीक्षक रेहान अहमद ने आपत्ति दर्ज की। चयन प्रकिया से कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद को दूर रखा गया है।

रेहान अहमद ने बताया कि मुझे किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। इस पुरी प्रकिया में मुझे शामिल नहीं किया गया, जबकि नगर निगम में शिक्षकों की नियुक्ति कार्य में मेरा काम बेदाग रहा है। इस बहाली में कार्यालय अधीक्षक को प्रतिलिपि तक नहीं देना मेरे दायित्व के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो नियमानुसार गलत है।

ये भी पढ़ें- Bihar DElEd 2025: बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम के लिए जल्द कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Practical Exam: आज से होगी Bihar Board की मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा, दिशानिर्देश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।