विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur News: नवगछिया को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, खाटू धाम-अयोध्या समेत 4 तीर्थ स्थानों का कराएगी दर्शन

Published: Tue, 15 Apr 2025 02:16 PM (IST)

Bhagalpur News रेल मंत्रालय ने नवगछिया के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर दी है। रेलवे ने नौगछिया होते हुए गुवाहाटी ...और पढ़ें

नवगछिया स्टेशन से चलेगी एक और समर स्पेशल ट्रेन (जागरण)
नवगछिया स्टेशन से चलेगी एक और समर स्पेशल ट्रेन (जागरण)

HighLights

  1. खाटू धाम और अयोध्या मथुरा सहित कामख्या के दर्शन के लिए नई स्पेशल ट्रेन के परिचालन का स्वीकृत
  2. नवगछिया रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे का आभार जताया

संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Bhagalpur News:  रेल मंत्रालय के द्वारा गुवाहाटी से नवगछिया के रास्ते अयोध्या, मथुरा, जयपुर और खाटू श्याम( रिंगस) होकर श्री गंगानगर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति दी गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन सं 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल यह ट्रेन दिनांक 21 मई से 26 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से शाम 18.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:05 बजे नवगछिया आएगी और शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

वापसी का टाइम टेबल

वहीं ट्रेन सं 05635 श्रीगंगानगर गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर से 13.20 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए नवगछिया तीसरे दिन सुबह 7:46 बजे आएगी और गुवाहाटी चौथे दिन रात्रि 00:25 बजे पहुंचेगी।

नवगछिया रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री सहित रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

बेगूसराय, खगड़िया समेत इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन कामाख्या ग्वालपाड़ा टाउन न्यू बंगाई गांव कोकराझार अलीपुरद्वार डालगांव न्यू जलपाईगुड़ी किशनगंज बारसोई कटिहार नवगछिया खगड़िया बेगूसराय बरौनी समस्तीपुर मुजफ्फरपुर हाजीपुर छपरा गोरखपुर अयोध्या लखनऊ कानपुर कासगंज मथुरा जयपुर रिंगस सीकर चूरू सादुलपुर हनुमानगढ़ सादुलशहर तक परिचालित होगी।

ट्रेन की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनें काफ़ी विलंब से चल रही है। आधे-पौन घंटे से लेकर ट्रेनें घंटे-डेढ़ घंटे विलंब से परिचालित कराई जा रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हाल में ही किउल-गया रेलखंड में चलने वाली ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया था। पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया।

साथ ही रामपुर हाट गया पैसेंजर और गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ। इधर, गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में पांच मिनट की हेर-फेर की गई। ट्रेनों के समय में बदलाव से गया से किउल के बीच 15 मिनट से एक घंटे 35 मिनट तक के समय बचत का दावा किया गया।

क्षेत्रीय सांसद विवेक ठाकुर ने वजाफ्ता प्रेस के समक्ष उत्साहजनक बयान भी दिया। लेकिन सप्ताह भी नहीं बीता, किउल-गया रेलखंड की ट्रेंने घंटों विलंब से चल रही है। यात्रियों का हाल बेहाल है। सबसे बुरा हाल 63355 किउल-गया मेमू पैसेंजर के यात्रियों का,

कुछ किमी. के सफर में लग रहे घंटों

किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन 63355 किउल-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव हुआ। पूर्व में यह ट्रेन किउल से अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर खुलती थी, जिसे 35 मिनट घटाकर अपराह्न दो बजकर पांच मिनट किया गया। ऐसे में भागलपुर की ओर से आनेवाले यात्रियों के लिए यह एक फायदेमंद ट्रेन बन गई।

यात्री मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस और साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस से किउल पहुंचने लगे और इस ट्रेन से गया की यात्रा को निकलना शुरू किया। लेकिन 63355 किउल-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन 10 अप्रैल से ही विलंब से चलने लगी और प्रतिदिन एक से ढाई घंटे तक विलंब से चल रही है।

यह ट्रेन एक अप्रैल को एक घंटे, 12 अप्रैल को दो घंटे 35 मिनट, 13 अप्रैल को दो घंटे छह मिनट और 14 अप्रैल सोमवार को करीब डेढ़ घंटे विलंब से नवादा स्टेशन पहुंची। किउल से शेखपुरा तक मात्र 26 किमी. की दूरी तय करने में इस ट्रेन को दो घंटे का समय लगा। यात्री हलकान होते रहे।

ये भी पढ़ें

Railway News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन; देखें लिस्ट

बिहार-UP जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इन स्टेशनों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन