Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी संक्रमित; नगर निगम की खुली पोल

    By Jitendra KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 03:51 PM (IST)

    भागलपुर के शहरी क्षेत्र में डेंगू का कहर जारी है। शहर में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब शहर में खाकी पर भी डेंगू का कहर बरपा है। तिलकामांझी इलाके के बाद अब डेंगू ने बरारी थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी और पदाधिकारी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।

    Hero Image
    भागलपुर में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी संक्रमित

    जागरण संवाददाता, भागलपुर: भागलपुर के शहरी क्षेत्र में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। अब शहर में खाकी पर भी डेंगू का कहर बरपा है।

    डेंगू ने बरारी थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी और पदाधिकारी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है।

    निगम की तैयारियों पर उठे सवाल 

    वहीं, डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि डेंगू पर काबू पाने में नगर निगम पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, डीएम की ओर से डेंगू से निपटने को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम प्रशासन को फॉगिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश है। साथ ही बेहतर साफ-सफाई व जलजमाव के निदान का टास्क भी निगम को दिया गया है।

    शहर में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं: पार्षद 

    इसके बाद भी फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव के अभियान में तेजी नहीं आई है। इसे लेकर पार्षदों ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाना करना शुरू कर दिए हैं।

    पार्षदों का कहना है कि वार्ड में अगर 40 गलियां हैं, तो वहां चार से पांच गलियों में ही फॉगिंग हो पाता है। एक बार फॉगिंग के लिए 10 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाता है। इससे एक घंटे भी फॉगिंग नहीं हो पाती है।

    उन लोगों ने बताया कि एक वार्ड में करीब सात से आठ किलोमीटर की गलियां हैं। ईंधन की कमी के कारण पूरे वार्ड में एक दिन में फॉगिंग नहीं हो पा रही है।

    कई जगह पर लगा कचरे का अंबार 

    दरअसल, शहरी क्षेत्र में जलजमाव होने की वजह से डेंगू का लार्वा पनप रहा है। दिनकर भवन से परबत्ती मार्ग के बीच कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसके पास जलजमाव में मच्छर का लार्वा पनप रहा है। यही हाल शहर के दक्षिणी क्षेत्र की है। वार्ड 51 में भी जलजमाव से परेशानी है।

    पार्षद दीपिका कुमारी ने कहा कि अभी तक एक दिन भी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है, जबकि यह शहर का अंतिम वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। वहीं, फॉगिंग भी मात्र दो दिन ही कराया गया है।