Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ने निकाल ली RJD के MY समीकरण की काट! इस नेता पर खेल दिया दांव, दे दी JDU में बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:49 PM (IST)

    Bihar Political News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नए नेता पर दांव खेल दिया है। जदयू में एक नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे चुनाव में काफी फायदे होने वाला है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की नई रणनीति से राजद को काफी नुकसान हो सकता है। राजद का एमवाई समीकरण भी संकट में पड़ सकता है।

    Hero Image
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    जासं, बेगूसराय। Bihar Political News In Hindi जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन ने प्रकोष्ठ के बेगूसराय अध्यक्ष पद पर बलिया के बड़ी बलिया निवासी मो. सरफराज आलम को नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी (JDU) के जिलाध्यक्ष रूदल राय, चौधरी अफजल, मनोज दास, मो. कादिर, अकील अख्तर, मो. बेलाल, मो बबलू राइन, मो. शमीम रहमानी, गोपाल सिंह, सौरभ कुमार, मो. जियाउल्लाह सहित अन्य ने बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिची पांडेय ने अपने कार्यकाल में जिले का बढ़ाया मान : जदयू

    जहानाबाद में जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जिले के प्रबुद्ध लोगों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी रिची पांडेय के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन जिला समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में किया गया।

    मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यकाल में जिले का नाम देशभर में रोशन किया। जमीन दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था।

    नवाचार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। जिला लोक शिकायत निवारण के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था।

    विदाई समारोह में महेंद्र कुमार सिंह, हम जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, रामभवन सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधानाध्यापक मिथलेश शर्मा, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू, पंकज शर्मा, रणधीर पटेल, राजू पटेल,राजीव नयन आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-

    Anand Vihar Chhapra Train: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! होली पर आनंद विहार से चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Bihar Politics: 2019 लोकसभा की पांच सबसे चर्चित सीट जहां कांटे की रही टक्कर, मीसा भारती से लेकर ये दिग्गज रहे शामिल