Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 2019 लोकसभा की पांच सबसे चर्चित सीट जहां कांटे की रही टक्कर, मीसा भारती से लेकर ये दिग्गज रहे शामिल

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:18 PM (IST)

    Bihar Political News पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से लालू प्रसाद की पुत्री और राजद की उम्मीदवार डा. मीसा भारती 39321 मतों से चुनाव हार गई थीं। उन्हें 4.70 लाख वोट मिले थे लेकिन फिर भी जीत नहीं मिली। वहीं उनके मुकाबले में रहे भाजपा के रामकृपाल यादव 5.09 लाख वोट लाकर चुनाव जीत गए थे। इस बार भी यह चर्चा कि डा. मीसा भारती चुनाव मैदान में रहेंगे।

    Hero Image
    लालू यादव और पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण)

    भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। Bihar Political News Hindi: वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटें इस श्रेणी की थीं कि दिग्गज एक लाख से भी कम मतों के अंतर से चुनाव हार कर अपनी साख नहीं बचा पाए। सबसे दिलचस्प स्थिति जहानाबाद लोकसभा सीट की थी। वहां से जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद केवल 1751 मतों से जीत हासिल कर सके। चंद्रेश्वर प्रसाद को 3.35 लाख, 584 वोट मिले थे जबकि उनके मुकाबले में रहे राजद के सुरेंद्र यादव को 3.33लाख, 833 वोट आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू (JDU) ने इस सीट पर अतिपिछड़ा समाज से प्रत्याशी उतारकर प्रयोग किया था। इस बार यानी 2024 के चुनाव में भी उन दिग्गजों के मैदान में उतरने की चर्चा है जो 2019 में एक लाख से भी कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे।

    पटना से ही शुरू करें बात

    बात पटना से ही शुरू करें। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की पुत्री और राजद की उम्मीदवार डा. मीसा भारती 39,321 मतों से चुनाव हार गयीं थीं। उन्हें 4.70 लाख वोट मिले थे फिर भी जीत नहीं मिली। वहीं उनके मुकाबले में रहे भाजपा के रामकृपाल यादव 5.09 लाख वोट लाकर चुनाव जीत गए थे। इस बार भी यह चर्चा कि डा. मीसा भारती चुनाव मैदान में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें

    Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया है, अब मैं...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

    तारिक अनवर व उपेंद्र कुशवाहा की भी चर्चा

    इस चर्चा में कांग्रेस के तारिक अनवर व रालोसपा नेता और अब एनडीए गठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा का भी नाम लिया जाता है। तारिक अनवर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर कटिहार से चुनाव मैदान में थे। यह सीट उनके लिए जानी-पहचानी थी। पर जदयू के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी से वह 57203 मतों से चुनाव हार गए थे। तारिक अनवर को 5.02 लाख वोट आए थे पर फिर भी वह हार गए।

    जदयू के दुलालचंद गोस्वामी ने 5.59 लाख वोट लाकर तारिक अनवर को पराजित कर दिया था। वहीं रालोसपा की टिकट पर काराकाट से मैदान में रहे उपेंद्र कुशवाहा की हार भी एक लाख से कम मतों से हुई थी। उन्हें 3.13 लाख वोट आए थे और जदयू के महाबली सिंह को 3.98 लाख वोट मिले थे। उपेंद्र कुशवाहा की हार 84 हजार वोटाें से हुई थी।

    सीमांचल के किशनगंज में था जोरदार मुकाबला

    सीमांचल के किशनगंज लोकसभा सीट पर भी जोरदार मुकाबला था। कांग्रेस के मो. जावेद और जदयू के सैयद महमूद अशरफ के बीच मुकाबला था। कांग्रेस प्रत्याशी ने 34,466 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। कांग्रेस प्रत्याशी को 3.67 लाख वोट आए थे और जदयू प्रत्याशी 3.32 लाख वोट लाकर भी चुनाव हार गए थे।

    लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में एक टिकट पर दो-दो खेल, भाजपा और महागठबंधन दोनों ने कर दिया है गेम