विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन, 90 की उम्र में दिल्‍ली में ली अंत‍िम सांस

By Saroj KumarEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 22 Sep 2023 05:58 PM (IST)

Kedarnath Singh Death राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े बेटे केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज ...और पढ़ें

बेगूसराय: केदारनाथ सिंह की फाइल फोटो (बाएं)
बेगूसराय: केदारनाथ सिंह की फाइल फोटो (बाएं)

HighLights

  1. केदारनाथ सिंह का जन्‍मभूमि से था खास लगाव
  2. दिनकर जयंती एवं पुण्यतिथि पर पत्नी के साथ सिमरिया आते थे केदारनाथ सि‍ंह

Kedarnath Singh: संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय): राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े बेटे केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

विगत ढाई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतिक मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कल्पना सिंह ही उनके साथ पटना में रहती थीं। वह भी अब अकेली रह गईं।

केदारनाथ का सिमरिया से था विशेष लगाव

केदारनाथ सिंह दो भाइयों में बड़े थे। केदारनाथ सिंह के छोटे भाई रामसेवक सिंह की मौत पि‍ताा दिनकर जी के जीवित रहते ही हो गई थी।

केदारनाथ सिंह का विशेष लगाव अपनी जन्मभूमि सिमरिया से था। वो दिनकर जयंती एवं पुण्यतिथि पर सिमरिया पत्नी के साथ आते थे और लोगों से मिलते थे। सिमरिया आगमन पर दिनकर जयंती पर लोगों के बीच जलेबी बांटते थे।

सिमरिया में दिनकर पुस्तकालय

आंका सूरज-बांका सूरज केदारनाथ की चर्चित कविता पुस्तक

साथ ही दिनकर जयंती समारोह एवं पुण्यतिथि समारोह में अपने द्वारा रचित कविता का पाठ करते थे, उनके द्वारा कई कविता की किताबें लिखी गई हैं। इसमें से आंका सूरज-बांका सूरज चर्चित कविता की पुस्तक है।

उनके निधन से सिमरिया सहित बेगूसराय एवं बिहार के साहित्यकार, कवि और दिनकर जी को चाहने वाले सभी लोग मायूस हैं।

दिनकर स्मृति विकास समिति एवं दिनकर पुस्तकालय समिति, सिमरिया के सदस्य एवं पदाधिकारीगण शोकाकुल हैं। सिमरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को दिनकर जी का जयंती समारोह भी आयोजित है।

यह भी पढ़ें- Bihar: टीकाकरण के एक घंटे बाद दो माह की बच्ची की मौत, दो मासूम बेहोश; ग्रामीणों ने दो ANM को बंधक बनाया

यह भी पढ़ें- IPS अनुसूया रणसिंह साहू का विवादों से है नाता, भ्रष्टाचार के 9 साल पुराने इन मामलों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें