Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस', बेगूसराय में कन्हैया फिर एक्टिव; RJD पर दिया ये बयान

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:49 PM (IST)

    Bihar Politics News Hindi कांग्रेस नेता डॉ. कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में जिला युवा कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की और बिहार की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव और वार्ड तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राजद कांग्रेस की शर्त नहीं मानेगी तो कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ सकती है।

    Hero Image
    युवा कांग्रेस नेता डॉ. कन्हैया कुमार। फ़ोटो- जागरण

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी सह वर्किंग कमेटी के सदस्य युवा कांग्रेस नेता डॉ. कन्हैया कुमार बेगूसराय बीहट अपने आवास पर पहुंचे।

    इसकी सूचना पाते ही जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण सिंह, दिनकर कुमार, आदित्य कुमार, गोलू पासवान, बिट्टू कुमार आदि ने उनसे मिलकर बिहार एवं बेगूसराय की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की।

    साथ ही बेगूसराय जिला के कांग्रेस की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. कन्हैया कुमार ने बताया कि जिला कांग्रेस को गांव-गांव और वार्ड तक ले जाने की आवश्यकता है, तभी कांग्रेस अपने दम पर चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बोले कन्हैया कुमार

    • उन्होंने कहा कि हो सकता है, कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले भी चुनाव लड़े। अगर राजद कांग्रेस की शर्त नहीं मानेगी, तब कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ सकती है।
    • कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर राजद सम्मान के साथ शर्त मानेगी, तभी कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन करेगी, अन्यथा 243 सीटों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी।

    विस चुनाव में सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : कृष्णा अल्लावारु

    उधर, आरा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अल्का लांबा आदि शामिल हुए।

    कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि कृष्णा अल्लावारु राज्य सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन होगा और पार्टी सम्मानजनक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

    अल्का लंबा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जाति आधारित गणना होगी। इसके आधार पर शैक्षणिक संस्थान और सरकारी विभागों में हिस्सेदारी दी जाएगी।

    गायत्री देवी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

    उधर, नावकोठी (बेगूसराय) में गायत्री देवी को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है।

    बिहार विधानसभा के आसन्न चुनाव के लेकर कांग्रेस ने सांगठनिक ढांचा को चुस्त-दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभिन्न पदों पर नए चेहरे को मनोनीत किया गया है।

    गायत्री देवी को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी किया है। वर्तमान में गायत्री देवी गढपुरा प्रखंड महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी।

    प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने बताया कि इनके नेतृत्व में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इनके मनोनयन से पार्टी में महिलाओं का सांगठनिक ढांचा मजबूत होगा।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: नीतीश कुमार की JDU को बड़ा झटका, तारिक अनवर की तरह ललन भी MLC बनते-बनते रह गए

    'कांग्रेस ऊंट.. हम गिलहरी..', Pappu Yadav ने क्यों कह दिया ऐसा? लालू यादव पर भी बोले

    comedy show banner
    comedy show banner