Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह ने दीदी की रसोई में किया दोपहर का भोजन

बेगूसराय। रविवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित दीदी की रसोई में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे और दोपहर का भोजन कर उनका मनोबल बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM (IST)
गिरिराज सिंह ने दीदी की रसोई में किया दोपहर का भोजन

बेगूसराय। रविवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित दीदी की रसोई में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे और दोपहर का भोजन कर उनका मनोबल बढ़ाया। दरअसल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के लिए पिछले माह से सदर अस्पताल में जीविका से जुड़ी महिलाओं के द्वारा दीदी की रसोई शुरू की गई है, यहां 50 रुपये में शुद्ध और पौष्टिक भोजन लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दीदी की रसोई से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे और भाजपा नेताओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

loksabha election banner

भारत में मोदी सरकार से पहले स्वयं सहायता समूहों की संख्या 2 करोड़ 35 हजार थी जो अब बढ़कर आठ करोड़ से ज्यादा हो गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बैंक लिकेज चार लाख करोड़ रुपए है। बेगूसराय में 3 लाख 21 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर महिलाओं की आमदनी सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा हो इसपर सरकार काम कर रही है। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने पर भी जीडीपी बढ़ेगी और मोदी सरकार का सपना साकार होगा। मौके पर विधायक कुंदन कुमार समेत अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता व चिकित्सक मौजूद रहे। पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा बधाई संदेश

बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत जिले के भाजपा नेताओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा। बधाई संदेश भेजने वालों में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, विधायक कुंदन सिंह, सुरेंद्र मेहता समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल थे। बधाई संदेश में इन नेताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.