Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांका के 555 मतदान केंद्रों पर वोट कराएंगी महिला मतदान कर्मी, शिक्षकों के डाटा कलेक्शन में जुटा प्रशासन

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 02:29 PM (IST)

    बांका में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस बार 250 से अधिक नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिससे कुल संख्या 1855 हो गई है। प्रशासन शिक्षकों का डेटा एकत्र कर रहा है। विशेष रूप से विधानसभा चुनाव-2025 में महिला मतदान कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है जिन्हें पिंक बूथों के अलावा अन्य केंद्रों पर भी तैनात किया जाएगा।

    Hero Image
    555 मतदान केंद्रों पर वोट कराएंगी महिला मतदान कर्मी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। चुनाव की घोषणा के पूर्व आयोग हर तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रही है।

    चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण काम मतदान कर्मियों का होता है। इसकी जरूरत भी हजारों हजार की संख्या में होती है। इस बार जिले में ढाई सौ से अधिक नये मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

    इससे मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1855 हो गई है। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ वहां जरूरत पड़ने वाले कर्मियों की संख्या भी बढ़ जाती है।

    समाहरणालय का कार्मिक कोषांग शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद फिर से नए शिक्षकों का डाटा फार्म जमा ले रही है।

    इस संबंध में आयोग के पत्र के बाद डीईओ देवनारायण पंडित ने सभी बीईओ को अपने क्षेत्र में योगदान करने वाले नए शिक्षकों का डाटा फार्म भरकर अविलंब जमा करने को कहा है।

    महिला मदतान कर्मियों की संख्या बढ़ी

    इस बार जिला में 11 हजार से अधिक शिक्षक कार्मिक हो गए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या भी पांच हजार के करीब है। Bihar Assembly Election 2025 की नई बात यह है कि अबकी महिला कर्मियों को भी बड़ी संख्या में मतदान ड्यूटी में लगाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले केवल पिंक बूथ पर ही महिला कर्मियों की ड्यूटी लगती थी, लेकिन अबकी हर विधानसभा में 11-11 पिंक बूथ के अलावा भी महिला कर्मियों की ड्यूटी लगनी है।

    इस संबंध में चुनाव आयोग ने ही आदेश जारी कर रखा है। इसके मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ के अलावा 100-100 मतदान केंद्रों पर दो-दो महिला कर्मियों की ड्यूटी लगनी है।

    यानी पांच सौ बूथ पर एक हजार महिलाओं को मतदान कराना होगा। इस बूथ पर उनके साथ दो-दो पुरूष कर्मी भी तैनात होंगे।

    कोशिश होगी कि महिला कर्मियों को शहरी आबादी, बाजार या सड़क किनारे वाले मतदान केंद्रों पर ही ड्यूटी जाएगी। चुनाव में बूथ के हिसाब से देखें तो आठ हजार से अधिक कर्मी की जरूरत केवल बूथ पर होगी।

    इसके अलावा पांच विधानसभा की मतगणना में भी हजार कर्मी लगेंगे। बूथ पर माइक्रो प्रेक्षक की ड्यूटी अलग से लगेगी। इसके अलावा विभिन्न कोषांगों में भी सैकड़ों की संख्या में कर्मियों की तैनाती चुनाव की घोषणा के साथ ही शुरु हो जाएगी।

    अबकी भी मतदान में गश्ती दंडाधिकारी नहीं होंगे। मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी एक, दो और तीन की तैनाती होगी।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी जिले में जल संकट बना सबसे बड़ा चुनावी मद्दा, लोगों की प्यास बुझाने के लिए नेता बहा रहे पसीना

    यह भी पढ़ें- Bihar SIR:10 विधानसभा में कटे 60 फीसदी महिलाओं के नाम, 8 सीटों पर RJD-कांग्रेस का कब्जा; मचा सियासी बवाल