Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बेखौफ बदमाश : अररिया में अपराधियों ने सलून में घुसकर पूर्व वार्ड पार्षद पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; हालत गंभीर

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:36 AM (IST)

    बिहार के अररिया में सैलून में घुसकर रविवार सुबह बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मार दी। बदमाशों ने पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। उन्ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्व वार्ड पार्षद को दुकान में घुसकर गोली मारी, गंभीर।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। बिहार के अररिया में फारबिसगंज के काली मेला रोड पेट्रोल पंप के समीप सैलून में घुसकर रविवार सुबह बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा कार्यकर्ता मनोज ठाकुर को गोली मार दी। बदमाशों ने पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें तीन गोलियां पेट में, एक गोली दायें कंधे में व एक गोली दायें जबड़े में लगी है। गंभीर हालत में पूर्व पार्षद को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

    अपराधी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद सुबह-सुबह अपनी दुकान खोल रहे थे। अचानक एक व्यक्ति आया और ताबातोड़ फायरिंग करने लगा। मनोज ठाकुर 2007 में वे वार्ड सात से पार्षद चुने गए थे। इधर, अस्पताल में उपचार के दौरान घायल पार्षद ने बताया कि सुबह वे अपनी दुकान खोल रहे थे। इसी बीच संजय चौधरी आया और उस पर फायरिंग करने लगा।

    प्लॉट की बिक्री को लेकर चल रही थी तनातनी

    घायल पूर्व पार्षद के भाई विजय ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मनोज और संजय चौधरी मिलकर जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते थे। किसी जमीन के प्लॉट की बिक्री को लेकर दोनों में तनातनी हुई थी। तब, संजय ने मनोज को देख लेने की धमकी दी थी।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    मौके पर डीएसपी खुसरू सिराज एवं थानाध्यक्ष आफताब अहमद पहुंचकर घटना की तफ्तीश में जुट गए। पुलिस ने अस्पताल समेत घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है।

    पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपित संजय चौधरी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के परिवार से महिला समेत तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाशी जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Earthquake: 15 जनवरी 1934, जब बिहार ने देखा तबाही का भयावह मंजर, महज एक झटके में चली गई थी 10 हजार जिंदगियां

    Bihar Politics: 'बिहार के लोग जब बाहर जाते हैं तो...', Prashant Kishor ने कह दी दिल पर चोट लगने वाली बात, युवाओं ने भी मानी सच्चाई