विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: ' मोदी जी से 5 किलो अनाज तो ले लेते हैं लेकिन...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल पर चोट लगने वाली बात

By Rajnesh Kumar Sinha Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2024 06:12 PM (IST)

Bihar News प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के बेगूसराय के मंसूरचक में अपनी पदयात्रा निकाल रहे हैं। वह इस दौरान ...और पढ़ें

बेगूसराय के मंसूरचक में प्रशांत किशोर ने लोगों को किया संबोधित (जागरण)
बेगूसराय के मंसूरचक में प्रशांत किशोर ने लोगों को किया संबोधित (जागरण)

HighLights

  1. प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के बेगूसराय में अपनी पदयात्रा निकाल रहे हैं।
  2. प्रशांत किशोर ने लोगों को वोट का महत्व समझाया और पीएम मोदी की योजना पर भी हमला बोला।

संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। Bihar News in Hindi: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को चेरिया बरियारपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार का हर लड़का इतना महत्वाकांक्षी बने कि देश चला सके। उन्होंने कहा कि देशभर में बिहार के लड़के समझदार हैं। यहां के लोग देशभर में काम कर सकते हैं।

दूसरे राज्य में बिहार के लोगों को अनपढ़-बेवकूफ बोलते हैं:  प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बिहार के लड़के दूसरों को सलाह भी दे सकते हैं। बिहार के बच्चे सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। अपनी जन सुराज यात्रा के क्रम में वे चेरिया बरियारपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जब बाहर जाते हैं तो बिहारी कहकर लोग गाली देते हैं। उन्हें अनपढ़ और बेवकूफ बोलते हैं। 

लोग समझते हैं कि बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी के लिए बने हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि बिहार के लोग देश चला सकते हैं। इसलिए मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को पढ़ाएं और महत्वाकांक्षी बनाएं। बिहार के युवा देश को बदलने की ताकत रखते हैं।

अगर कोई बिहारी दूसरे राज्यों में जाकर बिहार का झंडा लहराकर आया है तो वो खराब नहीं है। राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद पर लाल होना कोई नई बात नहीं है।

मोदी जी से 5 किलो अनाज तो ले लेते हैं लेकिन बच्चा तो मजदूर ही बन रहा  

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप अपने एक- एक वोट का महत्व समझें, क्योंकि आपके वोट से देश का प्रधानमंत्री बनता है और देश चलाता है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी से आपलोग पांच किलो अनाज ले लेते हैं, लेकिन इससे आपकी गरीबी दूर नहीं हो जाएगी। आप अमीर नहीं हो जाइएगा। बच्चों को तो मजदूरी के लिए ही जाना पड़ता है। वोट का महत्व कब समझेंगे आपलोग। 

असल समस्या को दूर नहीं कीजिएगा तो कब तक अपने बच्चों से मजदूरी करवाइएगा। बच्चों को बाहर में भी गाली ही सुननी पड़ती है। बच्चे बाहर कितना कष्ट काटकर रहते हैं।

आप मोदी जी का चेहरा देखकर वोट दे देते हैं, लेकिन क्या होता है। फिर वह टीवी पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं। आपका बच्चा वही मजदूर रह जाता है। इसलिए पढ़ाई के लिए वोट कीजिए।

यह भी पढ़ें

Bihar News:बिहार के इस यूनिवर्सिटी के 12000 छात्रों पर स्नातक परीक्षा से वंचित होने का खतरा, वजह आई सामने

Bihar News: लीची के बाग में आलू उगाया, एक धूर में निकला 32 किलो, जमकर हो रही कमाई