Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: अररिया में हेडमास्टर बनने से क्यों कतरा रहे प्रमोटेड टीचर, सालों से खाली हैं प्रिंसिपल के 195 पद

    By Ashutosh Kumar NiralaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:47 PM (IST)

    Bihar Education अररिया जिले के विद्यालयों में प्रधानाध्यपकों के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं। प्रधानाध्यापक का प्रभार नियोजित शिक्षक को संभालना पड़ रहा हैं। प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने अररिया के 65 प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमोशन दिया है। वे विद्यालयों में रिक्त पदों पर अपने ही वेतनमान में पूर्णकालिक एचएम के रूप काम करेंगे।

    Hero Image
    अररिया में 195 मध्य व उमवि में रिक्त पड़े हैं हेडमास्टर के पद।

    जागरण संवाददाता, अररिया: अररिया के स्कूलों में प्रधानाध्यपकों के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं। नियोजित शिक्षक ही प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभाल रहे हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने जिले के 65 स्नातकोत्तर योग्यताधारी स्नातक (प्रशिक्षित) शिक्षकों को प्रोन्नति दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में रिक्त पदों पर अपने ही वेतनमान में पूर्णकालिक एचएम के रूप कार्य करेंगे। उन्हें संबंधित विद्यालयों में 18 सितंबर तक योगदान भी करना था।

    हालांकि नवप्रोन्नत पांच शिक्षकों ने निजी समस्या बताते हुए हेडमास्टर का पदभार संभालने से इनकार कर दिया है। इसके बाद डीइओ ने इन पांचों शिक्षकों की प्रोन्नति रद्द कर दी।

    इन शिक्षकों की प्रोन्नति हुई रद्द

    मध्य विद्यालय महेशमुड़ी में कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षक उमा कुमार को प्रोन्नति देकर उमवि खमकौल फारबिसगंज में पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक के पद पर योगदान देने का आदेश हुआ था।

    इसी प्रकार उमवि रामपुर कोदरकट्टी के मोजाहिर हुसैन को मवि पैकटोला, उमवि बंगलकोल के मदन महोली को उमवि मजगमा जोकीहाट, उमवि डोरियारे के अरविंद कुमार भारती को उमवि बसैटी और उमवि कोजगामा में कार्यरत भोलानाथ आर्य को उमवि कसैल कन्या अररिया में हेडमास्टर पद पर प्रोन्नति दी गई थी।

    इन सभी ने जिले के डीईओ को आवेदन देकर अपनी निजी समस्या बताते हुए हेडमास्टर पद पर योगदान करने में असमर्थता जतायी थी। इसके बाद डीइओ ने आवेदन को स्वीकार कर इन शिक्षकों को अपने विद्यालय में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर कार्य करने की अनुमति दी। साथ ही प्रधानाध्यापक पद पर की गई कार्यात्मक प्रोन्नति को रद्द कर दिया है।

    सालों से रिक्त है 255 हेडमास्टर का पद

    जानकार बताते हैं कि जिले में वर्षों से मध्य व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 255 हेडमास्टर के पद रिक्त पड़े थे। जिसमें बीते 13 सितंबर को 65 प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रोन्नति देकर हेडमास्टर पद पर योगदान करने का आदेश दिया गया था। इनमें भी कुछ हेडमास्टर पद की जिम्मेदारी लेने से पीछे हट गए। अभी भी 195 मध्य व उमवि में एचएम का पद रिक्त है।

    रिक्त पद पर जल्द हो हेडमास्टर की बहाली

    प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस ने बताया कि विभाग को जल्द से जल्द जिले के विद्यालयों में रिक्त हेडमास्टर पद को भरना चाहिए, ताकि पठन पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और बेतहर तरीके से विद्यालय का संचालन हो।

    प्रोन्नति प्राप्त शिक्षकों में पांच ने निजी समस्या बताते हुए हेडमास्टर पद पर योगदान देने में असहमति जताई थी। जिसके बाद उनके आवेदन को स्वीकृत करते हुए अपने विद्यालयों में बने रहने का आदेश दिया गया है और प्रोन्नति रद्द कर दी गई है।

    राजकुमार, डीइओ अररिया।

    यह भी पढ़ें: CTET Result 2023 Declared: CTET 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, 4 लाख अभ्यर्थी हुए सफल; इस लिंक पर जाकर करें चेक

    NDA में वापसी के कयासों पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, सम्राट बोले- कंधे पर बैठाकर बनाया CM... बस अब और नहीं