विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: चार वर्षीय ग्रेजुएशन के खिलाफ छात्र संघ AISF ने बेगूसराय में फूंका बिगुल, कहा- 3 वर्षीय किया जाए कोर्स

By Khalid TanveerEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 25 Sep 2023 05:34 PM (IST)

Bihar Education चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स लागू करने को लेकर बिहार में विरोध शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते एआइएसएफ के राज्य सचिव अमीन हमजा।( जागरण फोटो)
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते एआइएसएफ के राज्य सचिव अमीन हमजा।( जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, बेगूसराय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स लागू करने को लेकर राज्य में बवाल शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बिहार सचिव अमीन हमजा ने चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए अमीन हमजा ने कहा कि जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स लागू कर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया है। उसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक सौ विदेशी विश्वविद्यालय देश में लाकर शिक्षा का व्यापरीकरण करने की साजिश वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है।

विश्वविद्यालयों की व्यवस्था में सुधार की जरूरत

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय के लिए हमारा राष्ट्रीय सम्मेलन बेगूसराय में 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होगा।

राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालय लाने से पहले अपने देश के विश्वविद्यालय की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में वर्ग कक्ष नहीं है।

शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेल रही सरकार

उन्होंने कहा कि छात्रों के अनुपात में शिक्षक नहीं हैं और इस तरह की शिक्षा व्यवस्था लाकर देश के शिक्षा व्यवस्था को और गर्त में भेजने की कोशिश सरकार कर रही है।

छात्र नेत्री शमा परवीन ने कहा कि बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स वापस करने की मांग बेगूसराय में होने वाले छात्र राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य मांग होगा।

इस मौके पर श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में कॉलेज इकाई सचिव प्रीति कुमारी, जीडी कॉलेज बेगूसराय के जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार मोनू और एसबीएसएस कॉलेज में जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में सघन छात्र संपर्क अभियान चलाया गय।

यह भी पढ़ें: Patna Crime: नंगा करके पीटा फिर पेशाब पीने को किया मजबूर; कर्ज का ब्याज न चुकाने पर महादलित महिला से दरिंदगी

2024 का चुनाव नजदीक आते ही चिराग की पार्टी ने BJP को दिखाई आंख, लोकसभा की 6 तो राज्यसभा की 1 सीट पर ठोंका दावा

सारण प्रमंडल: 9वीं से 12वीं कक्षा में हिन्दी में 581, तो अंग्रेजी में 659 पद खाली

जागरण संवाददाता, छपरा: सारण जिले के विद्यालयों में द्वितीय चरण के होने वाले शिक्षक बहाली के लिए शिक्षा विभाग ने विषय वार रिक्ति जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर को भेजा है। शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए रिक्ति के अनुसार, सारण के माध्यमिक विद्यालय में 1658 एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1227 शिक्षकों की बहाली होनी है।

इसके अलावा, वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद बचे हुए सीट भी इसमें जोड़ा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को रिक्ति भेज कर विषयवार आरक्षण रोस्टर संशोधन कराकर भेजने को कहा है।

इसके अलावा सारण जिले में विशेष माध्यमिक शिक्षकों की भी सीधी बहाली होगी। उसमें सारण जिले में 10, सिवान में 15 एवं गोपालगंज में विशेष माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की सीधी बहाली होगी।